वैभव ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: कमिंस के ओवर में सिक्स की हैट्रिक, एक IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर भी बने
Published: Updated:
2 min read

मैच में वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में 12 सिक्स और 5 चौके लगाए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वे एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने गेल ने 2012 सीजन में 59 सिक्स लगाए थे। वैभव ने 60 से ज्यादा लगा दिए हैं।
वैभव की 16 बॉल पर फिफ्टी
दरअसल, IPL 2026 सीजन का एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बुधवार (27 मई) को खेला गया। इसी मैच में राजस्थान टीम पहले बैटिंग करने उतरी और वैभव ने तेज शुरुआत दी।
वैभव ने हैदराबाद टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार 3 सिक्स लगाए। इसके साथ ही वैभव ने 16 बॉल पर फिफ्टी लगाई।
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
60* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
59 - क्रिस गेल (2012)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45 - जोस बटलर (2022)
पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ा
वैभव एक IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर भी बन गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
वैभव के 29 बॉल पर 97 रन
मैच में वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए। वे क्रिस गेल के 30 बॉल पर सेंचुरी का रिकॉर्ड टूटने से चूक गए। वैभव ने अपनी पारी में 12 सिक्स और 5 चौके लगाए।

