Video- हार के बाद वैभव को बधाई देने पहुंचीं काव्या मारन: सूर्यवंशी की पारी ने SRH को किया बाहर, 29 बाॅल में 97 रन बनाए
Published:
2 min read

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का वैभव सूर्यवंशी से हैंडशेक और छोटी बातचीत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से पूरा मैच पलट दिया। हार के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन के इमोशनल रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। लेकिन हार के बाद भी काव्या ने जिस तरह युवा खिलाड़ी वैभव को बधाई दी, उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।
मुल्लांपुर में खेले गए इस बड़े मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन का स्कोर बना दिया। इस पारी में 15 साल के वैभव इस ने सिर्फ 29 बाॅल में 97 रन बना दिए उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
मैच के दौरान काव्या मारन मायूस नजर आईं
मैच के दौरान कैमरा कई बार काव्या मारन पर गया। हर चौके-छक्के के साथ उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन तेजी से वायरल होने लगे। लोग तरह-तरह के मीम्स और पोस्ट शेयर करने लगे।
244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने अपनी तेज गेंदबाजी से SRH की कमर तोड़ दी। सिर्फ 5 ओवर के अंदर टीम 57 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद मैच पूरी तरह राजस्थान के हाथ में चला गया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, SRH की उम्मीदें खत्म होती गईं और स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन काफी भावुक नजर आईं। आखिरकार हैदराबाद की टीम मुकाबला 47 रन से हार गई और उनका आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो गया। हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने काव्या मारन को ट्रोल भी किया। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में हराने के बाद SRH के सेलिब्रेशन को लेकर पुराने वीडियो शेयर किए जाने लगे। लेकिन इसी बीच काव्या मारन का एक वीडियो लोगों का दिल जीत गया।
सूर्यवंशी से हाथ मिलाकर बधाई दी
मैच खत्म होने के बाद काव्या मारन मैदान पर पहुंचीं और उन्होंने सूर्यवंशी से हाथ मिलाकर उन्हें पारी के लिए बधाई दी। दोनों के बीच थोड़ी बातचीत भी हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

