वैभव सूर्यवंशी के एक मैच में 10 रिकॉर्ड: गेल-वॉर्नर और जयसूर्या के रिकॉर्ड भी टूटे, एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 सिक्स भी लगाए
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का एलिमिनेटर मैच बुधवार (27 मई) को खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रन से हराया। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच में राजस्थान टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 10 रिकॉर्ड बनाए। इसी मैच में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और सनथ जयसूर्या जैसे कई प्लेयर्स के रिकॉर्ड तोड़े हैं।
मैच में वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए। वे क्रिस गेल के 30 बॉल पर सेंचुरी का रिकॉर्ड टूटने से चूक गए। वैभव ने अपनी पारी में 12 सिक्स और 5 चौके लगाए।
वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने गेल ने 2012 सीजन में 59 सिक्स लगाए थे। आइए देखते हैं वैभव के 10 रिकॉर्ड्स...
1 . एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
65 सिक्स- वैभव सूर्यवंशी (2026)
59 - क्रिस गेल (2012)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45 - जोस बटलर (2022)
- IPL नॉकआउट्स/प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स
12 सिक्स – वैभव सूर्यवंशी vs SRH, जयपुर, 2026*
10 – शुभमन गिल vs MI, अहमदाबाद, 2023
9 – रजत पाटीदार vs GT, धर्मशाला, 2026
- वैभव IPL के एक सीजन की 3 पारियों में 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बैटर बने हैं। अब तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं बना सका है।
- सबसे ज्यादा बार IPL की एक पारी में 10+ सिक्स
4 बार – क्रिस गेल
4 – वैभव सूर्यवंशी*
2 – अभिषेक शर्मा
2 – फिन एलन
- एक IPL सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
490 – वैभव सूर्यवंशी (2026)*
467 – डेविड वॉर्नर (2016)
402 – ट्रेविस हेड (2024)
402 – साई सुदर्शन (2025)
382 – एडम गिलक्रिस्ट (2009)
- एक IPL पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
12 – वैभव सूर्यवंशी (RR) vs SRH, जयपुर, 2026 एलिमिनेटर*
7 – सनथ जयसूर्या (MI) vs CSK, मुंबई, 2008
7 – जोस बटलर (RR) vs DC, दिल्ली, 2018 (बारिश से छोटा मैच)
7 – जॉनी बेयरस्टो (PBKS) vs RCB, ब्रेबॉर्न, 2022
7 – अभिषेक शर्मा (SRH) vs PBKS, मुल्लांपुर, 2026
7 – वैभव सूर्यवंशी (RR) vs SRH, जयपुर, 2026
- IPL नॉकआउट्स/प्लेऑफ में फास्टेस्ट फिफ्टी
16 बॉल – सुरेश रैना vs PBKS, वानखेड़े, 2014
16 – वैभव सूर्यवंशी vs SRH, मुल्लांपुर, 2026*
17 – एडम गिलक्रिस्ट vs DC, सेंचुरियन, 2009
20 – महेंद्र सिंह धोनी vs MI, बेंगलुरु, 2012
21 – ड्वेन स्मिथ vs CSK, दिल्ली, 2013
21 – वीरेंद्र सहवाग vs CSK, वानखेड़े, 2014
21 – रजत पाटीदार vs GT, धर्मशाला, 2026
- एक IPL पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय
12 – वैभव सूर्यवंशी (RR) vs SRH, 2026
12 – वैभव सूर्यवंशी (RR) vs SRH, 2026 एलिमिनेटर
11 – मुरली विजय (CSK) vs RR, 2010
11 – वैभव सूर्यवंशी (RR) vs GT, 2025
- एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड
680 – वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)
625 – यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
616 – शॉन मार्श (PBKS, 2008)
573 – रियान पराग (RR, 2024)
549 – प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)
- पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ा
वैभव एक IPL सीजन में 600+ रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर भी बन गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

