डोनाल्ड ट्रंप FIFA WC फाइनल देखेंगे: FIFA अध्यक्ष के साथ मिलकर चैम्पियन टीम को ट्रॉफी देंगे; फाइनल न्यू जर्सी में 19 जूलाई को
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA World Cup 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 19 जुलाई को न्यू जर्सी में होने वाले फाइनल में शामिल होंगे। खास बात यह है कि ट्रंप सिर्फ मैच देखने नहीं आएंगे, बल्कि FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ मिलकर विनर टीम को ट्रॉफी भी सौंपेंगे। यह फैसला फुटबॉल जगत में चर्चा में है क्योंकि पिछले कुछ वर्ल्ड कप में ट्रॉफी देने की जिम्मेदारी सिर्फ FIFA अध्यक्ष निभाते रहे हैं।
यह वर्ल्ड कप अभी आधा ही हुआ
फीफा वर्ल्ड कप 2026 सीजन के करीब आधे ही मैच खेले गए हैं। फैंस की नजरें अब 19 जुलाई को न्यू जर्सी में होने वाले फाइनल पर टिकी हुई हैं। ट्रंप यह फाइनल देखने पहुंचेंगे। साथ ही वे चैम्पियन टीम को ट्रॉफी भी सौंपेगे।
इन्फेंटिनो खुद यह खुलासा किया
इन्फेंटिनो ने Fox & Friends को दिए इंटरव्यू में कहा- राष्ट्रपति ट्रंप फाइनल साथ में देखेंगे और फिर मिलकर विजेता कप्तान को फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी देंगे। इन्फेंटिनो ने कहा कि वे लगातार ट्रंप के कॉन्टैक्ट में हैं।

ट्रॉफी FIFA अध्यक्ष ही विनर टीम को देते हैं
आमतौर पर ट्रॉफी FIFA अध्यक्ष ही विनर टीम को देते हैं। 2018 में रूस और 2022 में कतर में हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी यही परंपरा देखने को मिली थी। हालांकि फुटबॉल इतिहास में कई बार देशों के नेताओं और शाही परिवार के मेंबर ने भी ट्रॉफी विजेता टीम को सौंपी है।
उदाहरण के तौर पर 1982 वर्ल्ड कप में स्पेन के राजा जुआन कार्लोस ने इटली के कप्तान डिनो जोफ को ट्रॉफी दी थी। वहीं 1966 में इंग्लैंड की जीत के बाद महारानी एलिजाबेथ ने इंग्लैंड के कप्तान बॉबी चार्लटन को सम्मानित किया था।
ट्रंप के ट्रॉफी सेरेमनी में शामिल होने के फैसले की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि पिछले साल FIFA Club World Cup के फाइनल में भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था। न्यू जर्सी में हुए उस मुकाबले में चेल्सी ने पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को हराकर खिताब जीता था। ट्रॉफी देने के दौरान ट्रंप मंच पर काफी देर तक खड़े रहे, जिससे चेल्सी के कई खिलाड़ी हैरान नजर आए थे। उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी बहस हुई थी।

आज के मैच
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 15वें दिन ग्रुप D, E और F के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार ये मैच 25 जून की शाम से शुरू होकर 26 जून की सुबह तक चलेंगे। ग्रुप E में फिलाडेल्फिया में कुरासाओ का सामना आइवरी कोस्ट से होगा, जबकि न्यू जर्सी में इक्वाडोर और जर्मनी आमने-सामने होंगे।
वहीं ग्रुप F में कैनसस सिटी में ट्यूनीशिया और नीदरलैंड्स की टक्कर होगी, जबकि डलास में जापान और स्वीडन भिड़ेंगे। इसके अलावा ग्रुप D में लॉस एंजेलिस में तुर्किये का मुकाबला अमेरिका से होगा और सैन फ्रांसिस्को में पैराग्वे तथा ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।

