पापा ये आपके लिए: उर्विल पटेल ने हाफ सेंचुरी लगाते ही पिता के नाम मैसेज दिखाया, 33 बॉल में 65 रन बनाए
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (10 मई) को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया। CSK बैटर उर्विल पटेल ने 33 बॉल पर 65 रन की इनिंग खेली। उन्होंने 13 बॉल में हाफ सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने IPL हिस्ट्री की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 बॉल में फिफ्टी लगाई थी।
5 बॉल में 5 सिक्स
204 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उर्विल ने अटैकिंग बैटिंग की। उर्विल ने आवेश खान के ओवर की आखिरी 3 बॉल पर लगातार 3 सिक्स लगाए। अगले ओवर में दिग्वेश राठी की बॉल पर भी 2 सिक्स लगाए। इस तरह उन्होंने लगातार 5 बॉल पर 5 सिक्स लगाए।

दिस इज फॉर यू पापा
उर्विल ने 13 बॉल में अर्धशतक पूरा किया। इस इनिंग में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। फिफ्टी पूरी करने के बाद उर्विल ने जेब से नोट निकाला। उस पर लिखा था- पापा ये आपके लिए…नोट दर्शकों की तरफ दिखाया। फिर बैट उठाकर सेलिब्रेट किया।
कौन हैं उर्विल पटेल
उर्विल का जन्म गुजरात के मेहसाणा में हुआ। उनके पिता मुकेश पटेल एक फिजिकल ट्रेनिंग टीचर और पूर्व स्प्रिंटर (धावक) रहे हैं। पिता खुद का एथलीट बनने का सपना पूरा नहीं कर पाए। उर्विल महज 4 साल के थे। तभी से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। उर्विल ने 2023 विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 41 बॉल में शतक लगाया था। यह किसी इंडियन बैटर का दूसरा सबसे तेज लिस्ट ए शतक था।

गुजरात की बेंच से CSK के स्टार
उर्विल का IPL का सफर आसान नहीं रहा है। उन्हें सबसे पहले 2023 ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स (GT) ने 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था। 2025 में CSK ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। उन्होंने धोनी की कप्तानी में 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया था। उस सीजन में वे सिर्फ 3 मैच में 68 रन बना पाए थे।


