अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल: भारत का मुकाबला पाकिस्तान से, ग्रुप मैच हमने जीता था; यहां कम्पलीट प्रिव्यू
Published: Updated:
3 min read

भारत और पाकिस्तान U-19 एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. U-19 एशिया कप 2025 अपने आखिरी और सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंच चुका है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक बेहद खास मैच होने वाला है, क्योंकि फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। U-19 एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
सेमी में श्रीलंका पर जीत
भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। भारत के मैच में बारिश ने खलल डाला था इसके बावजूद दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया।
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया। यह मुकाबला भी ICC अकादमी ग्राउंड पर खेला गया।


पाकिस्तान भी 8 विकेट से जीता
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी। यह मैच द सेवनस स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान की टीम ने भी गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल दिखाया और बिना ज्यादा परेशानी के मैच जीत लिया।
ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 90 रन से हराया था
फाइनल से पहले दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भी भिड़ चुकी हैं। उस मुकाबले में भारत ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। भारत के कनिष्क चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 46 रन बनाए थे और 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। कनिष्क हाल ही में IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भी जुड़े हैं।

पिच रिपोर्ट
यहां की पिच आम तौर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है। दूसरी पारी में बॉल ग्रिप होने लगती है और इसका फायदा स्पिनर्स सही लाइन पर रहकर उठा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर पहले बल्लेबाजी करना पसंद की।
मौसम कैसा रहेगा
मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा और हल्की धूप रहेगी। तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, शाम को थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 फाइनल सोनी लिव की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की लाइव अपडेट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड
मैच : 28
भारत जीता :16
पाकिस्तान जीता :11
बेनतीजा :1
भारतीय U19 पोसिबल प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन और किशन कुमार सिंह।
पाकिस्तान U19 पोसिबल प्लेइंग-11
फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, हमजा जहूर, हुजैफा अहसन, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान, नाकिब शफीक और अली रजा।

