हार्दिक ने गर्लफ्रेंड से किया वादा निभाया: महिका से कहा था- पहली बॉल पर छक्का लगाउंगा, आज मेरा दिन है
Published:
2 min read

हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 25 बॉल पर 63 रन की पारी खेली।
स्पोर्टस डेस्क . हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 25 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। इस इनिंग की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 231 रन का मजबूत टोटल बनाया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक ने न सिर्फ फियरलेस पारी खेली,बल्कि गेंदबाजी में भी अहम रोल निभाया।
मैच के बाद हार्दिक ने बताया कि उन्होंने खेल शुरू होने से पहले गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से प्रॉमिस किया था कि वो पहली बॉल पर सिक्स लगाएंगे। खास बात यह है कि पंड्या ने यह वादा पूरा भी किया।
पांच चौके और पांच ही छक्के
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वें और 2025 के आखिरी T20I मुकाबले में हार्दिक ने 25 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
हार्दिक जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने पहली ही गेंद पर सिक्स लगा दिया। यह गेंद कॉर्बिन बॉश की थी। मैच के बाद हार्दिक ने बताया कि उन्होंने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड महिका और अपने कुछ साथियों से कहा था कि वह पहली गेंद पर सिक्स लगाएंगे।
हार्दिक के मुताबिक- मुझे अंदर से लग रहा था कि आज मेरा दिन है। मैच के दौरान स्टेडियम में महिका भी मौजूद थीं। जब हार्दिक ने फिफ्टी पूरी की तो इसके बाद उन्होंने स्टैंड्स की तरफ देखकर फ्लाइंग किस दिए। ये सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे।
बॉलिंग भी बेहतर
हार्दिक ने सिर्फ बैटिंग ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी अहम रोल अदा किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर भारत की जीत की नींव और मजबूत कर दी। भारत ने यह मैच 30 रन से अपने नाम किया। हार्दिक ने जॉर्ज लिंडे के एक ओवर में 4 बाॅल पर 20 रन बनाए थे। बाद में कहा- पिछले मैच में लिंडे ने मुझे अच्छी गेंदबाजी की थी। ये बात मेरे दिमाग में थी।
हार्दिक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंड्या कहा- मैं अवॉर्ड के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलता हूं। जिंदगी और क्रिकेट में कितनी भी मुश्किलें आएं, मेहनत और तैयारी कभी बंद नहीं होनी चाहिए। इस सीरीज में हार्दिक ने 4 मैचों में 142 रन बनाए, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल थीं।

