ऑस्ट्रेलिया VS वेस्टइंडीज: टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक बनाया, रसेल के बैट से किया कमाल,
Published:
2 min read

टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 बाॅल में 102 रन की पारी खेली। इसमे 11 छक्के और 6 चौके शामिल हैं। (फोटो क्रेडिट:ICC)
ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में सिर्फ 37 गेंद पर 102 रन बना दिए। इसमें 11 छक्के और 6 चौके शामिल थे। दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने ये रन वेस्टइंडीज के प्लेयर आंद्रे रसेल के बैट से बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
यह मैच सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए। शाई होप ने 102 और ब्रैंडन किंग ने 62 रन की पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 61 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
THE FASTEST T20I 50 IN AUSTRALIAN HISTORY! 🔥 🔥 🔥
— ESPN Australia & NZ (@ESPNAusNZ) July 26, 2025
Tim David absolutely monsters his way to the half-century off 16 balls.
Catch every ball of Australia’s tour of the West Indies live on ESPN on Disney+ 📺 pic.twitter.com/YY0AEj2xn7
16 बॉल में की फिफ्टी पूरी
इसके बाद टिम डेविड ने मोर्चा संभाला। उन्होंने गुडकेश मोटी एक ओवर में चार छक्के लगाकर 28 रन बनाए। इसी ओवर में 16 बॉल में फिफ्टी भी पूरी की।
डेविड का 90 रन पर एक कैच भी ड्रॉप हुआ। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल ओवन और डेविड ने 128 रन की पार्टनरशिप की। ओवन ने 16 गेंद पर 36 रन की नाबाद पारी खेली।
❤️🗣️ "It's your childhood dream to score a hundred for Australia."
— ESPN Australia & NZ (@ESPNAusNZ) July 26, 2025
Aussie hero Tim David reacts to scoring his first ever T20 century in record-breaking fashion.
More details: https://t.co/bAIUAAuAV9 🔗 pic.twitter.com/J8tPz0dGXQ
रसेल के बैट से शतक
टिम डेविड ने जब प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लिया, तो उन्होंने अपनी इस रिकॉर्ड पारी का राज भी खोला। उन्होंने बताया, 'एक साल से आंद्रे रसेल का बैट मेरे पास था। आज लगा कि इसे यूज करने का सही समय है। मैंने पावर हिटिंग पर बहुत मेहनत की है, लेकिन अब शॉट सिलेक्शन पर भी ध्यान दे रहा हूं।'
उन्होंने कहा- 'ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक बनाना मेरे लिए एक सपना था, आज वो पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूं।' दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है।यह तीसरा मुकाबला था, जिसे जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 3-0 कब्जा जमा लिया है।

