टिम डेविड IPL 2027 का पहला मैच नहीं खेलेंगे : अंपायर की ओर आइस बैग फेंकने पर सजा, मैच फीस का 50% जुर्माना भी
Published:
2 min read

IPL 2026 में टीम डेविड ने 16 मैच 305 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.27 का रहा। (फोटो सोर्स-@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बैटर टीम डेविड पर IPL 2027 के पहले मैच के लिए बैन लगा दिया गया है। डेविड ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ IPL फाइनल के दौरान अंपायर की ओर आइस बैग फेंका था। इसी मामले में कार्रवाई की गई। IPL ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है।
मैच फीस का 50% पेनल्टी
टिम डेविड पर मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़े गए हैं। डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। यह सजा मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने दी।

फाइनल में कंट्रोवर्सी
यह मामला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 फाइनल का है। मैच में गुजरात ने पहले बैटिंग की थी। इसी पारी के 10वें ओवर में GT के बैटर वॉशिंगटन सुंदर कैच आउट होने से बच गए थे। उनका कैच क्लीन तरीके से नहीं लिया गया था। इस फैसले बाद टिम डेविड ने गुस्से में आइस बैग अंपायर नितिन मेनन की तरफ फेंक दिया था। IPLने इसे कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 का उल्लंघन माना है।
बैन की वजह
टिम डेविड के लिए यह सीजन का तीसरा लेवल-1 अपराध था। इससे पहले भी उन्हें सीजन के 20वें मैच में 1 डिमेरिट पॉइंट और 54वें मैच में 2 डिमेरिट पॉइंट मिले थे। फाइनल में 2 नए पॉइंट्स मिले। इसके साथ उनके कुल 5 डिमेरिट पॉइंट्स हो गए।
IPL रूल्स के मुताबिक 5 डिमेरिट पॉइंट्स होने पर प्लेयर को एक मैच का सस्पेंशन झेलना पड़ता है। इसी कारण डेविड अब IPL 2027 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

अगर टीम बदली तो भी सजा?
अगर अगले सीजन टिम डेविड किसी दूसरी फ्रेंचाइजी से खेलते हैं तब भी यह सस्पेंशन लागू रहेगा। ऐसी सिचुएशन में उन्हें नई टीम के पहले मैच से भी बाहर रहना होगा।
RCB ने खिताब जीता
RCB ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया। टिम डेविड भी पूरे सीजन टीम के इम्पोर्टेन्ट प्लेयर रहे। IPL 2026 में उन्होंने 16 मैच 305 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 188.27 का रहा।

