'तीसरे से लेकर छठे नंबर तक बल्लेबाजी कर सकता हूं': तिलक वर्मा ने गंभीर के बैटिंग ऑर्डर में एक्सपेरिमेंट का बचाव किया
Published:
2 min read

तिलक वर्मा ने हेड कोच गौतम गंभीर के बैटिंग ऑर्डर में बार-बार बदलाव करने के फैसले का समर्थन किया है( @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज (14 दिसंबर) शाम 7 बजे खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। मैच से पहले तिलक वर्मा ने हेड कोच गौतम गंभीर के बैटिंग ऑर्डर में बार-बार बदलाव करने के फैसले का समर्थन किया है। तिलक ने साफ तौर पर कहा कि मॉडर्न T20 क्रिकेट में बैटिंग लाइनअप में फ्लेक्सिबिलिटी बहुत जरूरी है।
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में कई एक्सपेरिमेंट हुए हैं। इन फैसलों को लेकर काफी आलोचना भी हुई है। इसके बावजूद तिलक ने टीम मैनेजमेंट का साथ देते हुए कहा कि हर फैसला रणनीति के हिसाब से लिया जाता है। ज्यादातर खिलाड़ी बैटिंग ऑर्डर में किसी भी पोजिशन पर खेलने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने खुद कहा कि वह तीन से छह तक किसी भी नंबर पर बैटिंग करने के लिए उपलब्ध हैं। मैच की स्थिति और टीम की जरूरतें सबसे जरूरी फैक्टर हैं।
'बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी धर्मशाला की पिच'
तिलक ने कहा - ठंडे मौसम के बावजूद धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी हो सकती है। वह पहले भी यहां अंडर-19 लेवल पर खेल चुके हैं। उस अनुभव के आधार पर अच्छे स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। शाम को शुरू होने वाले मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। टीम ने गीली गेंद से प्रैक्टिस की है। हर चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार है।”
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की लाइव अपडेट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

