हिटमैन टीवी डेब्यू करने जा रहे : द रोहित शर्मा शो का प्रोमो रिलीज, 'गार्डन' वाला डायलॉग फिर वायरल
Published: Updated:
2 min read

रोहित एडिडास, जियो, CEAT, थम्स अप, ओरल-बी, बॉर्नविटा, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और भारतपे जैसे बड़े ब्रांड्स के कॉमर्शियल्स में नजर आ चुके हैं। (फोटो सोर्स -@rohitsharma45)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिकेट के बाद टीवी पर नजर आने वाले हैं। रोहित सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए शो ‘द रोहित शर्मा शो’ से टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं। यह शो सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होगा।
रोहित ने भी प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी ये 2 लाइनें इतनी वायरल हो गई हैं, तो सोचिए उनका पूरा शो आने पर क्या होगा।

‘गार्डन में कोई नहीं घूमेगा’ वायरल
रोहित के नए शो का प्रोमो उनके वायरल ‘गार्डन’ डायलॉग से जुड़ा है। मैच के दौरान रोहित ने फील्डर्स को एक्टिव रहने के लिए कहा था, “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा।” अब इसी डायलॉग को शो के प्रोमो में फिर यूज किया गया है। प्रोमो में फैन्स बार-बार रोहित से यह लाइन बोलने के लिए कहते हैं। इससे रोहित थोड़ा परेशान नजर आते हैं और वहां से चले जाते हैं।
नए प्रोमो में रोहित कैमरा एंगल चेक करते हैं। सेट की दूसरी चीजें भी देखते हैं। इसके बाद शूट के लिए तैयार होने का इशारा करते हैं। रोहित ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “स्टेज रेडी। कैमरा रेडी। सी यू सून।”
सोनी टीवी ने उनके टीवी डेब्यू को ‘बिगेस्ट एंटरटेनमेंट डेब्यू’ बताया है। हालांकि, शो का फॉर्मेट और बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

रिटायरमेंट के रूमर्स के बीच टीवी डेब्यू
रोहित शर्मा T20I और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। फिलहाल वह ODI के लिए अवेलेबल हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भी उनके फ्यूचर पर सवाल उठे थे। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे ODI में रोहित ने वापसी की। उन्होंने 110 बॉल पर 138 रन की इनिंग खेली। हालांकि, भारत यह मैच 27 रन से हार गया और सीरीज 2-1 से गंवा दी।

