फिफ्टी हो गई, अब एक्टिंग शुरू होगी: लिटन ने रिजवान को मैच में स्लेज किया; बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान विकेटकीपर लिटन दास और मोहम्मद रिजवान के बीच मैदान पर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि अंपायर्स को बीच में आकर दोनों प्लेयर्स को शांत कराना पड़ा। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
इतना समय क्यों ले रहे हो- लिटन
यह वाकया पाकिस्तान की पारी के 72वें ओवर में हुई। रिजवान साइटस्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए कुछ कह रहे थे। इसी दौरान लिटन दास ने उनसे पूछा कि इतना समय क्यों ले रहे हो। इसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच बहस शुरू हो गई। रिजवान सीधे अंपायर रिचर्ड केटलबरो के पास पहुंचे।
पहले ये वीडियो देखें...
इसके बाद बांग्लादेश के कई प्लेयर ने रिजवान को स्लेज करना शुरू कर दिया। प्लेयर्स ने तंज कसते हुए कहा-
लिटन दास: ये क्या कर रहे हो?
रिजवान: वो देख, वो देख, वो खड़ा है। (साइटस्क्रीन की तरफ इशारा)
लिटन दास: उधर क्या देख रहे हो? इधर बैटिंग करो।
रिजवान: ये तेरा काम है, मेरा काम है या अंपायर का?
लिटन दास: फिफ्टी हो गई, अब एक्टिंग शुरू हो जाएगी, ओवरएक्टिंग पर 50% फाइन लगेगा।

लिटन दास ने स्टंप माइक पर ट्रोल किया था
इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच कई बार टेशन देखने को मिली है। इससे पहले ढाका टेस्ट में भी लिटन दास का एक स्टेटमेंट वायरल हुआ था। उन्होंने रिजवान को लेकर कहा था- रिजवान अब सिर्फ विकेट बचाने के लिए खेलेंगे। पाकिस्तान में उनकी इमेज पहले से खराब है। अगर वह बड़ा शॉट खेलकर आउट हो गए तो देश वापस नहीं जा पाएंगे।
मुझे एग्रेसन पसंद है- कोच शॉन
बांग्लादेश के बॉलिंग कोच शॉन टैट ने मैच के बाद कहा कि उन्हें थोड़ी बहुत स्लेजिंग से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा- मैं ऑस्ट्रेलियन हूं, मुझे मैदान पर थोड़ा एग्रेसन पसंद है। टेस्ट क्रिकेट में पैशन दिखना चाहिए। बस लाइन क्रॉस नहीं होनी चाहिए।

