T20I वर्ल्ड कप के टिकट की बिक्री शुरू: इंडिया-पाकिस्तान मैच का टिकट 438 रुपए का; जानिए कैसे बुक करें
Published:
2 min read

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। टिकट सेल 11 दिसंबर से शुरू हुई। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेन्स T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। इस बार दर्शकों को वर्ल्ड कप टिकट सस्ती कीमत पर मिलेंगे। भारत में टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये है। जबकि श्रीलंका में 1000 LKR (श्रीलंका रुपए) रखी गई है, जो भारतीय रुपए में करीब 292 रुपए है। वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे।
फैन्स को सबसे ज्यादा इंतजार इंडिया-पाकिस्तान मैच का है। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंंबो में खेला जाएगा। इसके लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1500 श्रीलंकाई रुपए (करीब 438 भारतीय रुपए) है।
इंडिया के एक ही मैच की टिकट उपलब्ध
भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलेगी। इसमें पहला मैच नीदरलैंड्स से होगा। इंडिया के इसी मैच के टिकट्स की बिक्री शुरू हुई है। इसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और अमेरिका से मैच होंगे। इन तीनों मैच के टिकट्स की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है। हालांकि कीमत तय कर दी गई है।
ICC के CEO संजोग गुप्ता ने कहा
ICC के CEO संजोग गुप्ता का मानना है कि हर क्रिकेट फैन को स्टेडियम में वर्ल्ड-क्लास मैच देखने का मौका मिलना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए टिकट की कीमतें 100 और 1000 रुपये से शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि हम सभी दर्शकों के लिए हर चीज एकदम आसान बनाना चाहते हैं।
मैच टिकट यहां से खरीदें
इस वर्ल्ड कप में बाकी टीमों के मुकाबले भारतीय टीम के मैचों के टिकट्स की कीमत ज्यादा रखी गई है। मुंबई में भारत और अमेरिका के मैच की सबसे सस्ती टिकट 750 रुपए की है। इंडिया-नामीबिया के नई दिल्ली में मैच होना है।
इसके लिए एक टिकट की सबसे कम कीमत 500 रुपए रखी गई है। अहमदाबाद में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा। इसके लिए टिकट की शुरुआती कीमत भी 500 रुपए है। टिकट्स बुक करने के लिए यहां क्लिक करें...
भारत-श्रीलंका संयुक्त मेजबान
टी20 वर्ल्ड कप का यह 10वां एडिशन है, जो भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगा। इस बार वर्ल्ड कप में इस बार 20 टीमें होंगी, जो फाइनल समेत 55 मैच खेलेंगी। यह सभी मुकाबले 8 स्टेडियम में होने हैं। भारत में सभी मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। जबकि श्रीलंका में सभी मैच कोलंबो (2 स्टेडियम) और कैंडी में खेले जाएंगे।

