इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम घोषित: अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने सीरीज; रोहित-कोहली की वापसी, प्रिंस को भी मौका
Published: Updated:
2 min read

टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को भी जगह मिली। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के ठीक बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट 6 से 10 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को वनडे सीरीज होगी। टेस्ट मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।
रोहित-पंड्या को फिटनेस साबित करनी होगी
वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी जगह मिली है। सिलेक्शन कमेटी ने रोहित और पंड्या के सामने फिटनेस साबित करने की शर्त रखी है। इन दोनों को सीरीज से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा, इसके बाद ही सीरीज में खेल सकेंगे।
बुमराह, अक्षर और जडेजा टीम में नहीं
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को दोनों ही टीम में शामिल नहीं किया गया। बुमराह को वर्कलोड मैनेज के चलते आराम दिया गया है। अक्षर और जडेजा का कुछ क्लियर नहीं है। हालांकि यह टेस्ट ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप का हिस्सा नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षर और जडेजा को भी आराम ही दिया गया है।
इन 4 प्लेयर पहली बार नेशनल टीम में जगह
प्रिंस यादव, पेसर गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और मानव सुथार को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। इन सभी का घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन रहा है। गुरनूर और प्रिंस पेसर हैं। हर्ष और मानव स्पिन ऑलराउंडर हैं।
भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और हर्ष दुबे।
इंडिया Vs अफगानिस्तान सीरीज शेड्यूल
सिर्फ एक टेस्ट - 6 से 10 जून - न्यू चंडीगढ़
पहला ODI - 14 जून - धर्मशाला
दूसरा ODI - 17 जून - लखनऊ
तीसरा ODI - 20 जून - चेन्नई

