इंडिया Vs इंग्लैंड ओवल टेस्ट: भारतीय प्लेइंग-11 में हो सकते हैं 4 बदलाव; बुमराह-शार्दुल और कम्बोज बाहर, कुलदीप को मिल सकता है मौका
Published: Updated:
3 min read

तेज गेंदबाज आकाश दीप की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है। उन्होंने अब तक सीरीज में 2 टेस्ट खेले, जिसमें 11 विकेट लिए। (BCCI)
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। चार मैच के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय प्लेइंग-11 में 4 बड़े बदलाव हो सकते हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले ही पैर में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, अंशुल कम्बोज और शार्दुल ठाकुर आखिरी मैच से बाहर हो सकते हैं। पंत की जगह एन जगदीसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मगर आखिरी टेस्ट की प्लेइंग-11 में बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है।
बुमराह आराम कर सकते हैं
टीम मैनेजमेंट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वर्कलोड मैनेज के चलते बुमराह 5 में से सिर्फ 3 ही टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने शुरुआती 4 में से 3 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 14 विकेट लिए। अब टीम मैनेजमेंट बुमराह को ओवल टेस्ट में आराम दे सकता है। इस तरह बुमराह की जगह आकाश दीप आ सकते हैं।
सीरीज के दूसरे टेस्ट में बुमराह नहीं खेले थे, तब आकाश दीप ने उन्हें रिप्लेस किया था। फिर तीसरे टेस्ट में आकाश और नीतीश रेड्डी भी चोटिल हो गए। नीतीश सीरीज से बाहर हुए। जबकि आकाश अब फिट हो गए हैं, जो फिर बुमराह की जगह ले सकते हैं।
𝙄𝙜𝙣𝙞𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝘽𝙚𝙡𝙞𝙚𝙛 ✨
— BCCI (@BCCI) July 28, 2025
Talking Memorable Manchester partnerships with Captain Shubman Gill & Washington Sundar 🤝
WATCH 🎥🔽#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill | @Sundarwashi5 https://t.co/u7ZrWdnMmr
कुलदीप-अर्शदीप को मौका मिल सकता है
चौथे टेस्ट में अंशुल कम्बोज ने डेब्यू किया था, लेकिन छाप नहीं छोड़ सके। शार्दुल ठाकुर भी फीके ही रहे। ऐसे में दोनों बाहर हो सकते हैं। इनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव और पेसर अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।
बतौर स्पिनर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर पहले से प्लेइंग-11 में हैं। दोनों ने चौथे टेस्ट में शतक लगाया है। ऐसे में उन्हें बाहर करना मुश्किल है। कुलदीप तीसरे स्पिनर के तौर पर शामिल हो सकते हैं। जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के साथ आकाश दीप और अर्शदीप के कंधों पर रह सकती है।
ओवल टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।

