भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना : 21 दिन में 8 मुकाबले, पहले ODI फिर टी20 सीरीज; जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच
Published:
2 min read

भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल संभालेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय वनडे टीम 15 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई। यहां दोनों टीमों के बीच पहले वनडे और फिर टी20 सीरीज खेली जाएगी।
भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श हैं। इस दौरे पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक यानी 21 दिन में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे। आइए जानते हैं आप यह मुकाबले कब और कहां देख सकेंगे? मैच का शेड्यूल और टाइमिंग क्या होगी?
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच कितने मैचों की सीरीज होगी
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा
दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा। पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच पर्थ स्टेडियम में होगा।
वनडे मैच भारत में किस टाइम पर शुरू होंगे
वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। टॉस इससे आधा घंटे पहले यानी 8.30 बजे होगा।
वनडे और टी20 मैच टीवी पर किस चैनल पर लाइव देखे जा सकेंगे
क्रिकेट फैन्स वनडे और टी20 सीरीज के सभी मुकाबले टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे।
मोबाइल यूजर्स वनडे और टी20 मैच किस प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे
मोबाइल यूजर्स इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज के सभी मुकाबले जियो होटस्टार पर लाइव देख सकेंगे।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

