एशिया कप 2023 से एशिया कप 2025: टीम इंडिया में 11 प्लेयर बदले, अब न रोहित और न कोहली; ज्यादातर यंग टैलेंट
Published:
2 min read

एशिया कप 2023 सीजन भारतीय टीम ने जीता था। 17 सितंबर को हुए फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस बार 15 सदस्यीय स्क्वॉड पिछले बार के एशिया कप 2023 से पूरी तरह बदला हुआ नजर आया है। टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी बदल गए हैं। इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी स्क्वॉड में नहीं हैं, क्योंकि इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा। कोहली और रोहित इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
इस बार ज्यादातर यंग टैलेंट को मौका दिया गया है। पिछले एशिया कप से इस बार कप्तान और कोच दोनों बदल गए हैं। एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में हुआ था। तब रोहित शर्मा कप्तान थे और कोच राहुल द्रविड़ रहे थे। इस बार कोच गौतम गंभीर हैं, जबकि कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।
7 खिलाड़ी इस बार भी टीम में शामिल
एशिया कप 2023 के स्क्वॉड में शामिल 7 खिलाड़ियों को इस बार भी टीम इंडिया में जगह मिली है। यह 7 प्लेयर शुभमन गिल, सूर्या, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव हैं।
कोहली-रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा भी T20I से संन्यास ले चुके हैं। मगर कई बाकी प्लेयर अभी भी खेल रहे हैं, लेकिन टीम में जगह नहीं मिली। इनमें यंग प्लेयर ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं।

एशिया कप 2023 में भारतीय स्क्वॉड (वनडे फॉर्मेट)
रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया (टी20 फॉर्मेट)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया।


