15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी टीम इंडिया: रोहित-कोहली और अय्यर ज्वॉइन करेंगे, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस
Published: Updated:
2 min read

श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्हें उपकप्तान बनाया गया। (फोटो क्रेडिट:@ShreyasIyer15)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने वाली है। इस अहम दौरे से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। यह दौरा भारत के लिए बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से जरूरी है।
15 अक्टूबर को रवानगी
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 15 अक्टूबर को दो हिस्सों में रवाना होगी। पहला ग्रुप सुबह रवाना होगा और दूसरा शाम को। इस दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 7 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे कोहली और रोहित अब मैदान पर नजर आएंगे।
रोहित- कोहली दिल्ली रवाना होंगे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित और कोहली पहले दिल्ली पहुंचेंगे और वहां टीम को ज्वॉइन करेंगे। श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है। वे एशिया कप टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्हें ODI क्रिकेट में इंडिया के लिए अहम रोल निभाने का मौका मिलेगा।

डिनर बॉन्डिंग के लिए था
कोच गौतम गंभीर ने टीम की बॉन्डिंग को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 8 अक्टूबर को अपने दिल्ली स्थित घर पर डिनर होस्ट किया था। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों ने साथ वक्त बिताया।

