वर्ल्ड चैम्पियन वुमन्स टीम को मिलेगी कार: TATA मोटर्स ने कहा- वर्ल्ड कप विनर हर एक प्लेयर को मिलेगी नई Sierra कार
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला टीम ने ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। वुमन्स टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है। इसके बाद से ही टीम को लगातार बेहतरीन गिफ्ट्स मिल रहे हैं। अब टाटा मोटर्स ने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हर एक भारतीय प्लेयर को नई Sierra कार देने का ऐलान किया है।
टाटा मोटर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। दरअसल, यह नई Sierra कार 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इससे पहले कंपनी ने बताया है कि पहला सेट वुमन्स वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को मिलेगा।
इस कार के पेट्रोल और CNG वर्जन की एक्स शोरूम कीमत करीब 11 से 20 लाख रुपए होगी। जबकि EV की प्राइज रेंज 20 से 25 लाख रुपए है।
हीरों से बने गहने भी मिलेंगे
इससे पहले सूरत के एक बिजनेसमैन ने भारतीय महिला टीम को बतौर गिफ्ट हाथों से बने हीरों के गहने भी देने का वादा किया है। यह बिजनेसमैन गोविंद ढोलकिया हैं, जो राज्यसभा सांसद भी हैं। साथ ही उन्होंने हर एक खिलाड़ी को उनके घरों के लिए रूफटॉप सोलर पैनल भी गिफ्ट देने का ऐलान किया है।
BCCI और ICC से भी इनाम मिला
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी भारतीय टीम को बतौर इनाम 51 करोड़ देने का ऐलान किया है।
जबकि खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.77 करोड़ रुपए) मिले हैं।
फाइनल में अफ्रीका को हराया था
वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। हरमनप्रीत की कप्तानी में इंडिया ने यह फाइनल 52 रन से जीता था।
मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग ली थी। जवाब में इंडिया ने 299 रन का टारगेट देकर अफ्रीकी टीम को 246 के स्कोर पर समेट दिया और खिताब जीत लिया।

