ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेलना है: सूर्यकुमार बोले- 2023 ODI वर्ल्ड कप का बदला लेना है, भारत का पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका से
Published:
3 min read

T20i वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से शुरू होने वाला है टीम इंडिया अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20i वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से शुरू होने वाला है और टीम इंडिया की कप्तानी इस बार सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। टीम इंडिया अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार का सपना है कि इस बार फाइनल में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हो और टीम जीतकर 2023 के ODI वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का दर्द दूर कर सके।
2023 ODI वर्ल्ड कप की हार याद है
अहमदाबाद में 2023 ODI वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। सूर्यकुमार से T20I वर्ल्ड कप शेड्यूल इवेंट में सवाल पूछा गया कि आप किसके साथ फाइनल खेलना पसंद करेंगे? जवाब में सूर्या ने कहा-कुमार ने जवाब में कहा - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से बिल्कुल वहीं फाइनल देखना चाहता हूं जो 2023 में हुआ था। अब टीम इंडिया इस बार अपने घर में जीत का सपना देख रही है।
)
2024 के T20i वर्ल्ड कप विनर
टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और अमेरिका हैं। टी20 में दो अच्छे बल्लेबाज और दो अच्छे गेंदबाज मैच का खेल बदल सकते हैं। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े स्टेडियम में खेलना बहुत मजेदार है।
सूर्यकुमार आगे कहा- टीम इंडिया ने हाल ही में लगातार दो ICC खिताब जीते हैं। T20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की। टीम से ज्यादा उम्मीदें होंगी। देश के लिए खेलना अलग ही भावना होती है। हम अपनी अलग अंदाज की क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि वर्ल्ड कप में भी अच्छा करेंगे।

इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला होगा। T20i में अब तक इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 में से 7 मैच जीते हैं। हाल ही में हुए एशिया कप में भी इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। सूर्यकुमार ने आखिर में कहा- पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार होता है। मुझे यकीन है कि यह मैच अच्छा होगा।
T20I वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप मैच शेड्यूल
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। यह मैच 7 फरवरी को होगा। यह T20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग डे भी होगा। इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होगा।इसके बाद IND-PAK 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।

