T20I वर्ल्ड कप में भारत Vs पाकिस्तान: मैच की टिकटें इस बार सस्ती, क्या कम हो रहा है दोनों देशों के बीच मुकाबले का क्रेज
Published:
3 min read

T20I वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को हमेशा “मदर ऑफ ऑल बैटल्स” कहा जाता रहा है। खासकर जब मुकाबला ICC टूर्नामेंट का हो, तो बात और अलग होती है। इस बार T20I वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस मुकाबले की टिकट प्राइज बेहद कम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब इस मुकाबले का क्रेज कम हो रहा है?
438 रुपए की टिकट
T20I वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। इस मैच के टिकट की कीमत सिर्फ 1500 श्रीलंकाई रुपए रखी गई है। ये इंडियन करंसी में करीब 438 रुपए है। यह शायद पहली बार है जब किसी भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच की टिकट इतनी सस्ती रखी गई है।
ICC ने टूर्नामेंट के लिए टिकट बिक्री का पहला राउंड शुरू किया है। इसमें सबसे सस्ता टिकट 100 श्रीलंकाई रुपए से शुरू होता है। ICC का कहना है कि वो चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में आकर मैच का मजा लें। इसलिए टिकट प्राइज कम रखा गया है।
![]()
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर
एक वजह दोनों देशों के बीच तनाव भी माना जा रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया। इसके बाद एशिया कप में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक का विवाद देखने को मिला था।

8 में 7 T20I मुकाबले भारत जीता
एक और बड़ी वजह यह भी है कि T20I क्रिकेट में भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी आगे नजर आती है। पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैच भारत ने जीते हैं। T20I वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 8 में से 7 बार हराया है। ऐसे में कई फैंस को लगता है कि यह मुकाबला अब पहले जितना रोमांचक नहीं रहा।
)
भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत सकता है
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। भारत मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2024 में खिताब जीता था। इससे पहले इंडिया ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। अगर टीम इंडिया 2026 में भी खिताब जीतती है, तो वो तीन बार T20I वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

