15 फरवरी को कोलंबो में भारत-PAK मुकाबला: टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद में फाइनल; रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर
Published: Updated:
4 min read

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। IND-PAK 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे। विवाद की वजह से पाकिस्तानी टीम भारत नही आएगी। ICC के इस अनाउंसमेंट इवेंट में वर्ल्ड कप के लिए 2024 में टीम को खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय T20I कप्तान रोहित शर्मा, भारत की महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर और मौजूदा मेन्स T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान, ICC के चेयरमैन जय शाह ने बताया कि रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
इंडिया 2 बार विश्व कप जीता है
भारत इस टूर्नामेंट में पिछले चैंपियन के रूप में उतरेगा। भारत ने 2024 में बारबाडोस में हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर अपना दूसरा T20 विश्व कप जीता था। इससे पहले भारत ने 2007 में भी खिताब जीता था।
कहां-कहां होंगे मैच

इंडिया-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में होंगे
एशिया कप की तरह ही T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इंडिया और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में रहेंगी। उनके साथ ग्रुप में अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें भी होंगी। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का अपना तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगी।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। यह मैच 7 फरवरी को होगा। यह T20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग डे भी होगा। इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होगा।

सुपर 8 के बाद भारत का मैच इस जगह
अगर भारत सुपर-8 में पहुंचता है तो उसके मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है, तो उसका मैच मुंबई में होगा। दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो या कोलकाता में होगा यह इस पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान या श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचते हैं या नहीं।
फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो फाइनल मैच कोलंबो शिफ्ट किया जा सकता है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई
भारतीय टीम आखिरी मैच नीदरलैंड्स से खेलेगी
इसके बाद पाकिस्तान से मुकाबला होगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। ग्रुप स्टेज में हर रोज तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो या कैंडी में खेलेगी।
इंडिया और पाकिस्तान के बीच इसी साल सितंबर में 3 मुकाबले हुए थे। यह मैच एशिया कप 2025 के तहत खेले गए थे। इसके फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। तीनों मैचों में टॉस से लेकर मैच के दौरान और उसके बाद भी भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था।
ऐसा रहेगा वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
फॉर्मेट पिछले वर्ल्ड कप की तरह ही होगा। 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। यहां 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। फिर दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उसके बाद फाइनल होगा।
पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और श्रीलंका क्वालिफाई करती है तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में होगा, नही तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। यदि पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया तो यह खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलेंगी
इंडिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, UAE और ओमान।

