T20 में सबसे बड़ा 267 रन का टारगेट चेज: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड टूटा; स्मिथ और एंड्रीस के बीच 241 रन की पार्टनरशिप
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम ने T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वॉशिंगटन ने MI न्यूयॉर्क के खिलाफ 267 का टारगेट 18.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस तरह उसने IPL टीम पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने इसी 2026 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का टारगेट चेज किया था।
स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गॉस ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 241 रन की पार्टनरशिप कर वॉशिंगटन टीम को जीत दिलाई। गॉस ने 132 और स्मिथ ने 110 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

अब बात मैच की करते हैं...
मैच में MI न्यूयॉर्क टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 266 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 31 बॉल में MLC की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। उन्होंने 33 बॉल पर 106 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 25 बॉल पर 64 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 4 विकेट लिए।
267 रन के टारगेट के जवाब में वॉशिंगटन टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 10 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गॉस की शतकीय पारी ने मैच का रुख बदल दिया।

स्मिथ-गॉस के बीच 89 बॉल में 241 रन की पार्टनरशिप
- एंड्रीज गॉस - 132 रन (52 बॉल), 10 चौके, 12 सिक्स
- स्टीव स्मिथ - 110* रन (48 बॉल), 7 चौके, 9 सिक्स
इस तरह वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 270/4 का स्कोर बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। गॉस को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में यह रिकॉर्ड्स भी बने
- मैच की दोनों पारी में टोटल 51 सिक्स लगे, जो किसी एक T20 में सबसे ज्यादा हैं। MI न्यूयॉर्क ने 29 और वॉशिंगटन फ्रीडम ने 22 सिक्स लगाए।
- मैच की दोनों पारी मिलाकर टोटल 536 रन बने, जो T20 का दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है। इससे ज्यादा रन IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में बने थे। इस मैच नें दोनों टीमों ने मिलकर 549 रन बनाए थे।
- फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपने T20 कॅरियर का 1001वां सिक्स लगाया। वे T20 क्रिकेट में 1000 सिक्स लगाने वाले वर्ल्ड के दूसरे प्लेयर बने। इस लिस्ट में क्रिस गेल (1056) टॉप पर हैं।

