BBL 2025-26: बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी, सिडनी के फैन्स ने हूटिंग की, 2 मैच में 11 रन बनाए
Published:
2 min read

बाबर सिडनी सिक्सर्स की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वे केवल 10 गेंदों में 9 रन ही बना सके। उनकी यह पारी भी उनके पिछले मैच की तरह ही तरह रही। पहले मैच में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
स्पोर्टस डेस्क .बाबर आजम के लिए बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 का सफर अब तक काफी मुश्किल भरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन लगातार खराब फर्म के कारण वे दबाव में नजर आ रहे हैं। सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच में जब बाबर बिना कुछ खास करे आउट हुए, तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद दर्शकों ने उन्हें हूट किया।
2 मैच में 11 रन
BBL 2025-26 के मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स आमने-सामने थे। इस मैच में बाबर सिडनी सिक्सर्स की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वे केवल 10 गेंदों में 9 रन ही बना सके। उनकी यह पारी भी उनके पिछले मैच की तरह ही तरह रही। पहले मैच में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
पाकिस्तान टीम में वापसी की उम्मीद कम
बाबर को सिडनी सिक्सर्स ने एक बड़े विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया था। उनसे उम्मीद थी कि वे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे और काफी रन बनाएंगे। साथ ही यह टूर्नामेंट उनके लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटने का अच्छा मौका माना जा रहा था। हालांकि शुरुआती दोनों मैचों में उनके बैट से रन नही आए।
फैन्स ने हूटिंग की
जैसे ही बाबर पवेलियन की ओर लौटे, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की। यह साफ नहीं था कि हूटिंग बाबर के खराब फार्म के कारण थी या फिर एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों के जश्न का हिस्सा थी, लेकिन यह पल बाबर के लिए काफी खराब रहा।
मैच ब्रीफ
मैच की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जोश फिलिप ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों में 46 रन बनाए। जैक एडवर्ड्स ने भी 32 रन का बनाए दिया। एडिलेड की ओर से ल्यूक वुड ने 3 विकेट लिए, जबकि जेमी ओवरटन ने 2 विकेट लिए।
159 रन के पीछा करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के विकेट लगातार गिरते रहे। लेकिन लियाम स्कॉट ने संयम के साथ 51 रन बनाए और टीम को संभाला। जेमी ओवरटन ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 30 रन बनाकर टीम को चार गेंद बाकी रहते जीत दिला दी।

