सूर्या T20 वर्ल्ड कप से पहले तिरुपति पहुंचे: पत्नी देविशा के साथ दर्शन किए; तिलक वर्मा भी पहुंचे, VIDEO
Published:
2 min read

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा और तिलक वर्मा पहुंचे।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस कपल ने वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुमाला में पूजा-अर्चना की। सूर्यकुमार के अलावा तिलक वर्मा भी भगवान से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
भारतीय टीम को फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी खेलना है। हालांकि यह दोनों प्लेयर वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेंगे। तिलक ने BCCI सदस्य वी. चामुंडेश्वरनाथ के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
सूर्यकुमार पिंक कुर्ते में दिखे। देविशा ने सिल्क की साड़ी पहनी थी। मंदिर के बाहर सूर्यकुमार ने मीडिया से बात की। साथ ही फैन्स के साथ सेल्फी भी ली।
T20 वर्ल्ड कप में पहली बार कप्तानी
सूर्यकुमार फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। यह उनका कप्तान के तौर पर पहला वर्ल्ड कप होगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। सूर्यकुमार उस टीम का हिस्सा रहे थे। फाइनल में उनका लाग ऑफ में कैच लिया गया काफी यादगार रहा। फिलहाल सूर्यकुमार के बल्ले से रन नहीं निकल पाए हैं।
25 T20I से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई
सूर्या ने पिछले 25 टी20 इंटरनेशनल मैच से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने 244 रन बनाए, जिसमें 3 बार डक पर आउट हुए। इस दौरान उनका एवरेज भी बेहद खराब यानी 12.84 का रहा है। इन 25 मैचों में सूर्या ने सिर्फ 11 छक्के और 20 चौके लगाए।
न्यूजीलैंड सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

