सूर्यकुमार का वैभव को स्पेशल मैसेज: बोले- सफर अभी शुरू हुआ, हर मोमेंट इंजॉय करो; सूर्यवंशी ने सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Published: Updated:
2 min read

सूर्या की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 खिताब भी जीता था। टूर्नामेंट में सूर्या ने 9 मैच में 242 रन बनाए थे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए स्पेशल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वैभव के इंटरनेशनल कॅरियर की शुरुआत हुई है। आगे उनका सफर शानदार हो सकता है। सूर्या ने वैभव को हर मोमेंट को इंजॉय करने की एडवाइस भी दी है।
रोमांचक सफर की शुरुआत
सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा- वैभव, तुम्हारे लिए एक स्पेशल मैसेज। तुम्हारे कॅरियर का बहुत इंटरेस्टिंग सफर शुरू हुआ है। हर मोमेंट का मजा लो और देश का नाम रोशन करते रहो।
सूर्या ने टीम इंडिया को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- मैं पूरी टीम के लिए बहुत खुश हूं। सभी प्लेयर्स को शुभकामनाएं। मुझे पता है कि सभी अपना 100% दे रहे हैं। उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट हमेशा रहेगा।

भारत के सबसे यंग डेब्यूटेंट बने
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे यंग प्लेयर बन गए। उन्होंने 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
फर्जी पोस्ट पर भी सफाई दी
सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नाम से जो बयान शेयर किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने लोगों से बिना पुष्टि किए ऐसी पोस्ट शेयर नहीं करने की अपील की।
दरअसल, कई सोशल मीडिया पेज पर दावा किया जा रहा था कि सूर्या ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। हालांकि, अब सूर्यकुमार ने साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

