डिविलियर्स मेरी मदद करो: सूर्या बोले- एबी भाई ODI फॉर्मेट में वापसी करा दो, आपने कैसे T20I- वनडे में बैलेंस बनाया, मुझे भी बताओ
Published:
2 min read

सूर्यकुमार यादव आखिरी ODI 2023 वर्ल्ड कप में खेला था।(फोटो (क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने वनडे करियर को बचाने के लिए एबी डिविलियर्स से मदद मांगी है। 35 साल के सूर्यकुमार भारत के लिए सिर्फ T20 फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हालांकि, वो चाहते हैं कि तीन-चार महीने में वो वनडे टीम में वापसी करें। इसके लिए वो डिविलियर्स से न सिर्फ मिलना चाहते हैं, बल्कि उनसे मदद भी लेना चाहते हैं। सूर्या के मुताबिक, वो समझना चाहते हैं कि एबीडी ने कैसे T20 और ODI फॉर्मेट में बैलेंस बनाया था।
दोनों फॉर्मेट अलग
एक इंटरव्यू में सूर्या ने कहा- अब मुझे अहसास हुआ है कि मैंने वनडे क्रिकेट को गलत तरीके से खेला। मुझे लगता था कि ODI भी T20i की तरह खेलना चाहिए। लेकिन अब समझ आ गया है कि दोनों फॉर्मेट का गेम पूरी तरह अलग है। मैं जल्द ही एबी डिविलियर्स से मिलना चाहता हूं, ताकि उनसे सीख सकूं कि उन्होंने कैसे दोनों फॉर्मेट में इतना अच्छा खेला।
सूर्या ने आगे कहा- एबी अगर आप यह सुन रहे हो तो प्लीज मुझे जल्दी काॅन्टेक्ट करो। मेरे सामने तीन-चार साल हैं, मै ODI क्रिकेट भी खेलना चाहता हूं। मुझे समझ नहीं आया कि T20 और ODI के बीच सही बैलेंस कैसे बनाया जाए, प्लीज मेरी मदद करो।

आखिरी ODI 2 साल पहले खेला
सूर्यकुमार यादव भारत को 2023 वर्ल्ड कप टीम में को जगह मिली थी। फाइनल मुकाबले में भी खेला था, हालांकि प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया।

एबी और सूर्यकुमार का वनडे रिकॉर्ड
एबी डिविलियर्स ने 228 ODI में 9577 और 78 T20 मैचों में 1672 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने 37 वनडे मैचों में 773 रन बनाए हैं। उनका औसत सिर्फ 25.76 रहा है। उनके नाम सिर्फ चार फिफ्टी दर्ज हैं।

