रोहित का बेस्ट रिप्लेसमेंट सूर्या: मो. कैफ बोले- वो टीम को साथ लेकर चलता है, क्रिटिसिज्म का जवाब बैट से देना उसकी खूबी
Published: Updated:
2 min read

एशिया कप 2025 में सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने में UAE और पाकिस्तान को हराया। 21 तारीख को इंडिया का मुकाबला सुपर 4 में पाकिस्तान से है।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. मोहम्मद कैफ ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ की है। उन्होंने सूर्या की तुलना रोहित शर्मा से की। कैफ के मुताबिक- रोहित का सबसे सही रिप्लेसमेंट सूर्या ही हैं। वो टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के लिए परफेक्ट कैप्टन बन चुके हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद, सूर्या ने मैदान के साथ-साथ मीडिया में भी लीडर की तरह बर्ताव किया।
सुर्या शानदार लीडर
कैफ ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा- भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सूर्या ने जिस तरह की कूलनेस दिखाई और जिस तरह से कप्तानी की। वो वास्तव में लाजवाब रही। उन्होंने ही विनिंग शॉट खेला और नाबाद रहे। इसके बाद जब मीडिया को फेस किया तो भी वो बिल्कुल सच्चे लीडर नजर आए। उनकी एक खूबी यह भी है कि वो टीम को साथ लेकर चलते हैं।
कैफ ने आगे कहा- सूर्या हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। आप उनको क्रिटिसाइज कीजिए, वह हमेशा अपने बैट से जवाब देते मिलेंगे। इसलिए मैं कहता हूं कि वो हिटमैन की जगह लेने के लिए एकदम सही इंसान हैं।

मिसाल भी दी
इसके अलावा कैफ ने सूर्या की कप्तानी में लिए गए फैसलों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- सूर्या ने हार्दिक पांड्या से नई बाॅल से बालिंग कराई। बीच के ओवरों में अभिषेक शर्मा को इस्तेमाल किया। इससे पता चलता है कि वह बतौर कप्तान बहुत सोच समझकर फैसले लेते हैं।
2024 में रोहित का रिटायरमेंट
2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद BCCI ने सूर्यकुमार को इंडिया टी20 टीम का नया कप्तान बनाया। उन्होंने ने एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी।
दोनों मैच जीता भारत
एशिया कप 2025 में भारत ने अपने पहले दो मैचों में UAE और पाकिस्तान को हराया। खासकर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सूर्या की कप्तानी और बैटिंग दोनों ही जबरदस्त रहीं। उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई ।
टी20 में सूर्या बतौर कप्तान
सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से 24 टी20 मैचों में कप्तानी की है। 19 मैच जीते हैं। (एक मैच टाई हुआ था।) एशिया कप में भारत का अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ शुक्रवार 19 सितंबर को होगा।

