स्पीड बोले तो F1 कार: कटक टी20 से पहले सूर्यकुमार की मस्ती, टीम के ट्रेनिंग सेशन का मजेदार VIDEO वायरल
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.पहला T20 मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया का माहौल पूरी तरह मस्ती, जोश और पॉजिटिव वाइब्स से भरा दिखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रैक्टिस में सबको हंसा-लोटपोट कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ शुभमन गिल की वापसी ने टीम में एक नई एनर्जी भर दी है। फैंस भी इन दोनों खिलाड़ियों को फिर से एक्शन में देखने के लिए काफी इंतजार कर रहे है।
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैच की T20I सीरीज की प्रैक्टिस कर रही हैं। पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले हुई ट्रेनिंग सेशन में जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पल था। वह सूर्यकुमार यादव का मजेदार अंदाज था।
सूर्य का स्टाइलिश अंदाज
सूर्या जो अपने स्टाइलिश शॉर्ट्स के लिए जाने जाते हैं, प्रैक्टिस के दौरान अचानक “F1 कार” की आवाज निकालने लगे। उन्होंने पूरे स्पेस के साथ कहा- Speed bole toh…F1 car और जोर से ‘व्रूम-व्रूम’ की आवाजें निकालकर सबको हंसा दिया। आसपास मौजूद खिलाड़ी और बहुत खुश हुई। सूर्य ने डेसिग रुम का माहौल लाइट रखा है। ठीक वैसे ही रोहित शर्मा टीम को जैसे रखते थे। सूर्य बिल्कुल वैसे ही उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
ड्रेसिंग रूम का माहौल रिलेक्स रखना
सूर्याकुमार सिर्फ मैदान पर ही नहीं, ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस में भी टीम का माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं। उनका यह मजाकिया अंदाज दिखाता है कि टीम कितनी रिलैक्स और पॉजिटिव माहौल में तैयारी कर रही है। बड़े मैचों से पहले ऐसी मस्ती खिलाड़ियों का टेशन कम करती है और उनमें टीम बॉन्डिंग भी मजबूत करती है।
शुभमन गिल की वापसी से टीम मजबूत
वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया को एक और बड़ी खुशखबरी मिली, जब उप-कप्तान शुभमन गिल रविवार रात भुवनेश्वर पहुंचे। उनके आने से टीम की बैटिंग लाइन-अप और भी मजबूत हो गई है।
T20 फॉर्मेट में गिल की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। पिच पर उनकी टेक्निक टाइमिंग और स्ट्रोक प्ले भारत को अच्छी शुरुआत दिला सकता है। खासकर तब, जब सामने साउथ अफ्रीका जैसी टीम हो क्योंकि वह पेस और उछाल के लिए जाने जाते हैं।
कटक में पहला T20 शुरू होने वाला है, फैंस ये जरूर सोच रहे होंगे कि मैदान पर सूर्या अपनी “F1 स्पीड” बैटिंग में भी दिखाएंगे और गिल अपनी क्लासिक शुरुआत से टीम को मजबूत पकड़ देंगे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज (मंगलवार) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है, क्योंकि अगला T20 वर्ल्ड कप सिर्फ दो महीने दूर है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

