जब मैं ब्लास्ट होऊंगा, तब क्या होगा: सूर्या बोले- ये बात मेरे 14 खिलाड़ी और आप सभी जानते हैं; VIDEO
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले 25 टी20 इंटरनेशनल मैच से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने 244 रन बनाए, जिसमें 3 बार डक पर आउट हुए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनोंं खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का कप्तान बनाया है। सूर्या के फॉर्म की जमकर बात हो रही है। इसी बीच उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। सूर्या ने कहा कि मेरी टीम के 14 खिलाड़ी और आप सभी जानते हैं कि जिस दिन में ब्लास्ट होऊंगा, उस दिन पता नहीं क्या होगा।
दरअसल, सूर्या ने अहमदाबाद के GLS यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सूर्या ने कहा- स्पोर्ट्स हमें काफी कुछ सिखाता है। एक स्पोर्ट्समैन के करियर में हमेशा अच्छा टाइम ही नहीं रहता है। मैं यह नहीं बोलता कि वो बुरा टाइम है। यह लर्निंग प्रोसेस है। मेरे लिए अभी यही लर्निंग स्टेज है।
मेरे 14 जवान पूरा कवर करते रहे हैं
सूर्या ने कहा- बाकी मेरे लिए मेरे 14 जवान (भारतीय खिलाड़ी) पूरा कवर करते रहे हैं। उन्हें मालूम है कि जिस दिन मैं ब्लास्ट होऊंगा, उस दिन क्या होगा। ये तो आपको भी मालूम है। मैं अभी पोजिटिव हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं।
उन्होंने कहा- मुझे यकीन है कि सभी लोग भी ऐसे ही होंगे। जब कोई एग्जाम देने जाता है और कम नंबर आते हैं तो पढ़ाई नहीं छोड़ देते हैं? फिर से मेहनत करते हैं, जिससे अच्छे नंबर आएं। मैं भी वही करता हूं। एक जैसी स्थिति है। मैं पोजिटिव होकर बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहता हूं।
25 T20I से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई
सूर्या ने पिछले 25 टी20 इंटरनेशनल मैच से एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने 244 रन बनाए, जिसमें 3 बार डक पर आउट हुए। इस दौरान उनका एवरेज भी बेहद खराब यानी 12.84 का रहा है। इन 25 मैचों में सूर्या ने सिर्फ 11 छक्के और 20 चौके लगाए।
न्यूजीलैंड सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

