रोहित–विराट होते तो भी नतीजा नहीं बदलता: गावस्कर बोले- टेस्ट में पहले दोनों के होते हुए भी हम क्लीन स्वीप हुए
Published:
2 min read

7 मई को रोहित ने टेस्ट से संन्यास लिया था विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. घर में भारत की लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना नई युवा टीम बनानी चाहिए। इस पर सुनील गावस्कर ने अपनी बेबाक राय रखी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 2-0 से टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा कि अगर दोनों टीम में होते तो शायद नतीजा बदल सकता था।
गावस्कर ने क्या कहा
सुनील गावस्कर ने इस बात को बिल्कुल खारिज करते हुए एक इंटरव्यू में कहा- रोहित और विराट होते तो भी मैच का नतीजा बदलना मुश्किल था। ये कहना गलत है कि रोहित और विराट होते तो हम जीत जाते। वो तब भी थे जब हम न्यूजीलैंड से 0-3 हारे थे। ऑस्ट्रेलिया में भी क्या हुआ? 4-1 से सीरीज हारे थे ।
गावस्कर ने आगे कहा- रोहित और विराट का रिटायरमेंट का फैसला खुद का रहा होगा। शायद उनसे आगे टेस्ट फ्यूचर के बारे में बात की गई होगी। लेकिन यह कहना गलत है कि उन्हें रिटायर होने पर मजबूर किया गया।7 मई को रोहित ने टेस्ट से संन्यास लिया था विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।।गौरतलब है कि रोहित, विराट और रविचंद्रन अश्विन तीनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की सीरीज हार में टीम का हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलिया की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भी खेले थे।

कोहली-रोहित टेस्ट-टी20 से संन्यास ले चुके
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर आएंगे। इन दोनों ही दिग्गजों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अब यह दोनों सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे। कोहली और रोहित का टारगेट वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है।

साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज:
पहला मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा मैच: 03 दिसंबर, रायपुर
तीसरा मैच: 06 दिसंबर, विशाखापत्तनम

