स्मिथ के एशेज खेलने पर सस्पेंस: बोले- मुझे नहीं पता तब वहां रहूंगा या नहीं; 2028 ओलंपिक पर फोकस
Published: Updated:
3 min read

स्टीव स्मिथ इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 और 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने के बाद एशेज ट्रॉफी अपने पास ही रखी थी। (फोटो सोर्स - @CA)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट फ्यूचर को लेकर अभी क्लियर नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वह अगली एशेज सीरीज तक टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे या नहीं। यह अभी तय नहीं है। स्मिथ फिलहाल सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ना चाहते हैं।
हालांकि, उनकी नजर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है। क्रिकेट की ओलंपिक में 128 साल बाद वापसी होने वाली है।
अभी कुछ तय नहीं - स्मिथ
स्टीव स्मिथ से जब अगली एशेज सीरीज में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- मुझे खुद नहीं पता कि मैं तब वहां रहूंगा या नहीं। मैं काफी समय से सीरीज-दर-सीरीज खेल रहे हैं। फिलहाल पूरा फोकस मौजूदा क्रिकेट पर है।
ऑस्ट्रेलिया की अगली एशेज सीरीज इंग्लैंड में होगी। स्मिथ की कोशिश वहां पहली बार एशेज सीरीज जीतने की है। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 और 2023 में इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ की थी।
ये भी पढ़े: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान T20 सीरीज से OUT: साइड स्ट्रेन की पुष्टि, एशियन गेम्स में खेलने पर भी सस्पेंस
स्मिथ की नजर 2028 ओलंपिक पर
स्मिथ का अगला टारगेट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक है। क्रिकेट की T20 फॉर्मेट में ओलंपिक में वापसी होगी। तब स्मिथ की उम्र 39 साल होगी। इसके बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक टीम में जगह बनाना चाहते हैं। इसी वजह से वह ज्यादा से ज्यादा T20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं। फिलहाल वह यूरोपियन T20 लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेल रहे हैं।
125 टेस्ट में 37 शतक
स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने अब तक 125 टेस्ट खेले हैं। उनके नाम 37 सेंचुरी हैं। टेस्ट एवरेज 54 का है। हालांकि, उन्होंने अभी रिटायरमेंट की कोई डेट तय नहीं की है। वह टेस्ट क्रिकेट के बाद भी कुछ समय तक T20 खेलना चाहते हैं।
ये भी पढ़े: 1-2 खराब सीरीज से टीम इंडिया को जज न करें: अभिषेक बोले- हर टीम को डॉमिनेट करना टारगेट; पहले T20I में अफगानिस्तान पर 7 विकेट से जीत
रिटायरमेंट के बाद कोचिंग का नहीं पता
स्मिथ ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह कोचिंग करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा - अभी क्रिकेट खेलने की इच्छा है। पिछले करीब 15 साल बेस्ट रहे हैं। मैं अभी भी गेम को एंजॉय कर रहा हूं।

