श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया : निसांका-मेंडिस बाहर, 3 साल बाद डिकवेला की वापसी
Published:
3 min read

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान किया है। टीम के दो बड़े बैटर पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पहले टेस्ट से बाहर हैं। कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से नहीं खेलेंगे, जबकि निसांका अभी रिकवरी कर रहे हैं। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। कुसल की जगह निरोशन डिकवेला की करीब 3 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गॉल में स्पिन का खेल
गॉल की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। ऐसे में प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस श्रीलंका के लिए सबसे इंपॉर्टेंट होंगे। प्रभात ने गॉल में सिर्फ 11 मैच में 81 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के पास कामिंदु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, सोनल दिनूषा और केशारा नुवंथा के रूप में भी स्पिन के कई ऑप्शन हैं।
वहीं, भारतीय टीम में भी चोट की परेशानी है। जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हैं। साई की जगह सरफराज खान और बुमराह की जगह औकीब नबी को टीम में शामिल किया गया है।
पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा। यह सीरीज WTC 2025-27 का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

श्रीलंका का स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), लाहिरु उदाना, निशान मदुशका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

