सूर्यकुमार यादव अगर तुम्हारी औकात है…: AAP नेता बोले- सूर्या और BCCI- ICC की औकात है तो कमाई पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों की विधवाओं को दो
Published: Updated:
3 min read

14 सितंबर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो यह जीत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को डेडिकेट करते हैं। उन्होंने यह जीत भारतीय सेना और शहीदों को भी डेडिकेट की थी।
स्पोर्ट्स डेस्क. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने टीम इंडिया के कप्तान, BCCI और ICC पर बयान दिया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ ने कहा- सूर्यकुमार यादव अगर तुम्हारी औकात है, तुम्हारी BCCI की औकात है और तुम्हारी ICC की औकात है, तो तुम्हें दूसरी चुनौति भी देते हैं। जितना पैसा तुमने इस ब्रॉडकास्ट राइट्स से कमाया है, एडवर्टाइज से कमाया है और इस पूरे धंधे क्रिकेट से कमाया है…दे दो उसे शहीदों की विधवाओं को…उन 26 औरतों को। हम भी मान जाएंगे कि तुमने डेडेकेट किया है।
अब इस बयान की वजह भी जानिए
14 सितंबर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो यह जीत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को डेडिकेट करते हैं। उन्होंने यह जीत भारतीय सेना और शहीदों को भी डेडिकेट की थी।
इसके बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसे टीम इंडिया के कप्तान और BCCI- ICC की कमाई से जोड़ दिया।
7 विकेट से हराया
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम को 15.5 ओवर में ही 7 विकेट से हराया है। पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मैच था। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह जीत ऑपरेशन सिंदूर में साहस दिखाने वाले भारतीय जवानों को समर्पित की है।
साथ ही मैच के बाद सूर्या ने कहा कि पूरी भारतीय टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। जब भी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर मैच खेलने का मौका मिलेगा तो जीत दर्ज कर भारतीय जवानों के चेहरों पर स्माइल लाने का मौका लाते रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार का बयान जारी किया है।
मैच में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया
इस मैच में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिला था। इसके अलावा मैच जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। छक्का लगाकर मैच जिताने के बाद कप्तान सूर्या और नॉनस्ट्राइक पर खड़े शिवम दुबे ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और ड्रेसिंग रूम की ओर लौट आए थे।
सूर्या ने मैच के बाद क्या कहा?
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा - हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। हम उनके लिए एकजुटता दिखाते हैं। यह जीत अपनी आर्म्ड फोर्स को समर्पित करते हैं, जिन्होंने शानदार साहस दिखाया (ऑपरेशन सिंदूर में)। उम्मीद करते हैं कि वे हमें ऐसे ही इंस्पायर करते रहेंगे। हमें जब भी मैदान पर मौका मिलेगा, हम उन्हें स्माइल करने की वजह देते रहेंगे।

