बावुमा की वनडे टीम में वापसी: इंडिया से सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी वनडे-टी20 स्क्वॉड का ऐलान, मिलर 8 महीने बाद लौटे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बतौर कप्तान टेम्बा बावुमा की वनडे टीम में वापसी हुई है।
दूसरी ओर डेविड मिलर की भी 8 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली थी। मिलर को टी20 टीम में चुना गया है।
बावुमा-नॉर्किया की वापसी, रबाडा बाहर
तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया 17 महीने बाद टीम में खेलते दिखाई देंगे। उन्हें भी टी20 टीम में चुना गया है। नॉर्किया ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था। बावुमा और नॉर्किया चोट के कारण टीम से बाहर थे।
नॉर्किया ने हाल ही में टी20 चैलेंज टूर्नामेंट में 5 मैच खेले, जिसमें 9 विकेट लिए थे। अब नॉर्किया के अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
क्विंटन डिकॉक को भी दोनों ही स्क्वॉड में जगह मिली है। ऐसे में ओपनर रेयान रिकेल्टन को बाहर होना पड़ा है। रीजा हेंड्रिक्स की वापसी से लुहान ड्रे प्रीटोरियस को बैठाना पड़ा है। कगिसो रबाडा दोनों टीम से बाहर हैं।
साउथ अफ्रीका वनडे स्क्वॉड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, डेवॉल्ड ब्रेविस, रेयान रिकेल्टन, रुबिन हरमन, क्विंटन डिकॉक, मैथ्यू ब्रित्जके, टॉनी डी जॉर्जी, ऑटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, नांद्रे बर्गर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और प्रेनेलन सुब्रायन।
साउथ अफ्रीका टी20 स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, डोनोवन फरेरा, क्विंटन डिकॉक, कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, एनरिक नॉर्किया, रीजा हेंड्रिक्स, ऑटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, टॉनी डी जॉर्जी और जॉर्ज लिंडे।
साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज:
पहला मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा मैच: 03 दिसंबर, रायपुर
तीसरा मैच: 06 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टी20 सीरीज:
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

