साउथ अफ्रीका Vs जिम्बाब्वे: लारा के 400 रन का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ा? 367 रन पर पारी घोषित करने वाले कप्तान ने दिया ये जवाब
Published:
3 min read

साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान वियान मुल्डर और कोच शुक्री कोनराड। (X/@ProteasMenCSA)
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। दूसरे मुकाबले में अफ्रीकी टीम के कप्तान वियान मुल्डर ने 367 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेली। वे वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। साथ ही वीरेंद्र सहवाग के सबसे तेज तिहरे शतक को भी नहीं तोड़ सके।
टेस्ट की एक पारी में हाइएस्ट रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है। उन्होंने 400 रन की पारी खेली थी। मुल्डर के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन उन्होंने खुद ही पारी घोषित कर दी। इससे वे 367 रन पर नाबाद रहे। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने इसको लेकर बात की।
कोच से बात करने के बाद ही पारी घोषित की
मुल्डर ने पारी घोषित करने को लेकर सुपर स्पोर्ट से कहा, ‘मुझे लगा कि हमने काफी रन बना लिए और बॉलिंग करने की जरूरत है। ब्रायन लारा लीजेंड हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड उस लीजेंड के नाम रहना ही स्पेशल रहेगा। अगर मुझे फिर ऐसा मौका मिला तो मैं फिर ऐसा ही करूंगा।’
"Let the legends keep the really big scores." ❤️
— SuperSport 🏆 (@SuperSportTV) July 7, 2025
🇿🇦 Wiaan Mulder speaks to Shaun Pollock after his historic knock 👏#ZIMvSA | #SSCricket pic.twitter.com/VqySlzOzHY
अफ्रीकी टीम के कप्तान मुल्डर ने कहा कि उन्होंने दूसरे दिन लंच ब्रेक में पारी घोषित करने को लेकर कोच शुक्री कोनराड से बात की थी। इसके बाद ही यह फैसला लिया।
मुल्डर ने कहा, ‘मैंने शुक्स से बात की। उन्होंने कहा कि यह बड़ा स्कोर लीजेंड (लारा) को ही अपने पास ही रखने दो। तुमको क्या पता कि किस्मत में क्या लिखा और वह मुझे कहां ले जाना चाहती है। मुझे लगता है कि यह रिकॉर्ड लारा के नाम ही रहना चाहिए।’
Lara's record could have been broken today 😮
— FanCode (@FanCode) July 7, 2025
Mulder was going all guns blazing at 367*, just 33 short of history, but post-lunch, the Proteas pulled the plug 🤷♂#ZIMvSA #WiaanMulder pic.twitter.com/kkNtKLYYhu
626 रन पर साउथ अफ्रीकी पारी घोषित
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 626 रन बनाए। मुल्डर ने 49 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 367 रन बनाए। डेविड बेडिंघम ने 82, लुहान ड्रे प्रिटोरियस ने 78 और काइल वरेन ने नाबाद 42 रन बनाए।
इसके बाद गेंदबाजों ने दम दिखाया और जिम्बाब्वे को 170 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। प्रेनेलन सुब्रायन ने 4 विकेट लिए।

