सौरव गांगुली पर बायोपिक: राजकुमार राव 'दादा' बने, फर्स्ट लुक सामने आया; मई 2027 में रिलीज होगी फिल्म
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक, लंदन के लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट लहराते सौरव गांगुली का ऐतिहासिक जश्न अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। गांगुली के 54वें जन्मदिन पर उनकी बायोपिक 'दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी' से राजकुमार राव का पहला लुक जारी किया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly के 54वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोपिक 'दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में एक्टर राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी और बढ़ गई है।
पोस्टर में राजकुमार राव बिल्कुल सौरव गांगुली के मशहूर अंदाज में लॉर्ड्स की बालकनी से टी-शर्ट लहराते नजर आ रहे हैं। यह वही ऐतिहासिक पल है, जब साल 2002 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी। गांगुली का यह जश्न भारतीय क्रिकेट में नए माइंडसेट और एग्रेसिव सोच की पहचान बन गया था।
14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर ने पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया। 'दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी'14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में गांगुली के क्रिकेट कॅरियर, संघर्ष, कप्तानी और भारतीय टीम को नई पहचान दिलाने की कहानी दिखाई जाएगी।
जन्मदिन पर मिला सबसे खास तोहफा
फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सौरव गांगुली ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जन्मदिन हमेशा खास होता है, लेकिन अपनी बायोपिक का पहला पोस्टर इसी दिन रिलीज होना उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि पोस्टर देखकर उनके क्रिकेट करियर का सबसे यादगार पल फिर से ताजा हो गया।

राजकुमार राव की तारीफ की
सौरव गांगुली ने राजकुमार राव की मेहनत की भी तारीफ। उन्होंने कहा कि राजकुमार ने इस किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि फैन्स को यह फिल्म बड़े पर्दे पर जरूर पसंद आएगी।
फिल्म में क्या दिखेगा?
यह बायोपिक सिर्फ सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर की कहानी नहीं होगी, बल्कि उस दौर को भी दिखाएगी जब उन्होंने भारतीय टीम की सोच बदली। युवा खिलाड़ियों पर भरोसा, विदेशी जमीन पर जीत का जज्बा और कप्तानी के दम पर गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा दी। यही सफर इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत होगी।

