क्या स्मृति-पलाश की शादी 7 दिसंबर को : स्मृति के भाई बोले- यह अफवाह है, शादी की नई डेट फिक्स नहीं; प्रेमानंद महाराज से मिले पलाश
Published:
2 min read

पलाश और स्मृति 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुछाल की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अब दावा किया जा रहा है कि दोनों 7 दिसंबर को शादी करेंगे। हालांकि, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना का कहना है कि शादी की नई तारीख फिलहाल तय नहीं है। वहीं, स्मृति और पलाश ने भी वेडिंग डेट पर कोई अपडेट नहीं दिया है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में श्रवण मंधाना ने कहा - मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह दावे बेबुनियाद हैं।
प्रेमानंद महाराज से मिले पलाश
स्मृति और पलाश 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे। हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में तो हो चुकी थीं, लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के कारण शादी रुक गई। फिर खबर आई कि पलाश की सेहत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। फिलहाल दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई।
हाल ही में पलाश वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एक तस्वीर में पलाश इंगेजमेंट रिंग पहने दिखे।
पलाश की मां बोलीं- शादी बहुत जल्द होगी
इधर पलाश मुछाल की मां ने एक इंटरव्यू में कहा है- शादी के दिन हुई घटनाओं से पलाश और स्मृति दोनों काफी दुखी हुए। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि बहुत जल्द शादी होगी। इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने भी शादी के बाद दोनों के लिए स्पेशल वेलकम प्लान किया था।
पलाश और स्मृति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें...

