स्मृति 100 प्रभावशाली प्लेयर्स की लिस्ट में अकेली भारतीय: दूसरे क्रिकेटर टेम्बा बावुमा; TIME मैगजीन की इस लिस्ट में मेसी-रोनाल्डो भी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. TIME मैगजीन ने 100 मोस्ट इनफ्लुएंशल पीपल इन स्पोर्ट्स 2026 यानी इस साल के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इसमें इंडियन वुमन्स क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को शामिल किया गया है। उनके अलावा लिस्ट में दूसरा कोई भारतीय नहीं है। इस लिस्ट में वर्ल्ड के उन खिलाड़ियों, कोच, इन्वेस्टर और खेल से जुड़े लोगों को जगह दी जाती है, जो आज के समय में खेल जगत को प्रभावित कर रहे हैं।
लिस्ट में कौन-कौन?

इस लिस्ट में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स सबसे ऊपर है। इसके अलावा कई बड़े इंटरनेशनल नाम भी शामिल हैं:
- फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज
- गोल्फर रोरी मैक्लरॉय
- स्कीयर एलीन गु
- बास्केटबॉल प्लेयर विक्टर वेम्बन्यामा
- साउथ अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान टेम्बा बावुमा
- FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो
स्मृति मंधाना की अचीवमेंट
टाइम ने 29 साल की स्मृति की उपलब्धियों को भी बताया है...

- तीनों फॉर्मेट (ODI, Test, T20) में सेंचुरी लगाने वाली पहली भारतीय महिला
- महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 इंटरनेशनल सेंचुरी (मेग लेनिंग के साथ बराबरी पर)
- एक कैलेंडर ईयर में 1000 से अधिक ODI रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
मंधाना सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बनातीं, बल्कि टीम को भी आगे ले जाती हैं।
- मंधाना ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जिताया
- पिछले साल भारत ने ICC वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, तब मंधाना उप-कप्तान रहीं
- इस वर्ल्ड कप में मंधाना सेंकड टॉप स्कोरर रहीं


