पलाश ने स्मृति को प्रपोज करने वाला वीडियो डिलीट किया: मंधाना की शादी टूटने के बाद जेमिमा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
Published:
2 min read

पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया था। इसका वीडियो भी शेयर किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया हेै।
स्पोट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने सिंगर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल कर दी है। रविवार (7 दिसंबर) को दोनों ने अलग-अलग बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। इसके बाद पलाश ने सोशल मीडिया से अपना प्रपोजल वीडियो और वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन की पोस्ट हटा दी हैं।
पलाश मुच्छल ने डिलीट किया प्रपोजल वीडियो
बयान जारी करने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। स्मृति ने प्री-वेडिंग फोटोज, प्रपोजल वीडियो और वर्ल्ड कप जीत के क्लिप्स हटाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। पलाश ने भी अब प्रपोजल वीडियो डिलीट कर दिया है।
स्मृति-पलाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी
स्मृति की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण से टल गई थी। इसी दिन पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई थी। 23 नवंबर से ठीक पहले सबकुछ ठीक था। पलाश ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज किया था।
इसी स्टेडियम में भारतीय टीम ने 2 नवंबर को वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीता था। पलाश ने प्रपोजल का यह वीडियो शेयर किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया है।
सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर किया था पोस्ट
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “पिछले कुछ हफ्तों में मेरी जिंदगी को लेकर काफी बातें हो रही थीं। शादी रद्द हो गई है। दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें। मेरा फोकस हमेशा देश के लिए खेलना और ट्रॉफी जीतना रहेगा। अब आगे बढ़ने का वक्त है।”
पलाश ने भी लिखा- “मैं निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला कर चुका हूं। बिना सबूत की अफवाहों पर लोगों का रिक्शन देखना मुश्किल रहा। यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दौर है, लेकिन मैं मजबूती से सामना करूंगा।”
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर को लड़ाई नहीं करनी चाहिए: आकाश चोपड़ा की सलाह- शब्दों में थोड़ी नरमी रखें
शादी टूटने के बाद जेमिमा ने फिर दिखाई दोस्ती
क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की, जिसमें सिंगर्स ओलिविया डीन का गाना Man I Need गा रहे हैं। फैन्स का मानना है कि जेमिमा ने इस मुश्किल समय में अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए यह पोस्ट शेयर किया है।

