सूर्या ने ओमान के प्लेयर्स को गले लगाया: कहा- उन्होंने जिस ब्रांड की क्रिकेट खेली, वो देखकर हैरान था; उनके कोच हमारे सीनियर
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने अपने सभी 3 मैच जीत लिए हैं। आखिरी मुकाबला शुक्रवार (19 सितंबर) को ओमान से हुआ। इसमें टीम इंडिया को 21 रन से जीत मिली।
स्पोर्ट्स डेस्क. शुक्रवार 19 सितंबर की रात एशिया कप 2025 के एक मैच में टीम इंडिया ने ओमान को 21 रन से हरा दिया। टीम इंडिया के सामने ओमान कागज पर कमजोर नजर आ रही थी। हालांकि, इस टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और टीम इंडिया को आसानी से नहीं जीतने दिया।मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने ओमान को सराहा। कहा- उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वो जिस तरह से चेज कर रहे थे, वो देखकर तो मैं हैरान था।
ओमान से करीबी, पाकिस्तान से दूरी
मैच के बाद सूर्या ने ओमान की टीम के साथ फोटो क्लिक कराए। कई प्लेयर्स से वो गले मिले। सूर्या के जेस्चर से ओमान के प्लेयर्स भी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने सूर्या को थैंक्स कहा। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के मैच में टॉस और मैच खत्म होने के बाद सूर्या और टीम इंडिया ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं किया था। इसको लेकर कन्ट्रोवर्सी जारी है। हालांकि, ओमान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का रवैया बिल्कुल अलग नजर आया।

ओमान के कोच खडूस
मुंबई के पूर्व कप्तान सुलक्षण कुलकर्णी इस वक्त ओमान के कोच हैं। सूर्या ने कहा- ओमान ने कड़ी टक्कर दी। सुली सर (सुलक्षण कुलकर्णी) उनके कोच हैं, हम उनकी ‘खडूसनेस’ से वाकिफ हैं। उन्होंने आज जिस टीम को तैयार किया है, वो वास्तव में शानदार है।
हैंडशेक कन्ट्रोवर्सी पर एक नजर
एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में रविवार 14 सितंबर भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस और इसके बाद मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाए। इतना ही नहीं, मैच के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स जब ड्रेसिंग रूम लौटे तो उन्होंने इसके गेट बंद कर दिए, इसका मकसद था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स से उन्हें हैंडशेक न करना पड़े।
पाकिस्तान की टीम की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल कम्प्लेन दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया है कि भारतीय टीम का यह कदम स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट यानी खेल भावना के खिलाफ है।जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो यह जीत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को डेडिकेट करते हैं। उन्होंने यह जीत भारतीय सेना और शहीदों को भी डेडिकेट की थी।

रमीज राजा ने आग भड़काई
मंगलवार को लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हेडक्वार्टर के बाहर राजा ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उनके साथ PCB चीफ मोहसिन नकवी और पूर्व PCB चेयरमैन नजम सेठी भी मौजूद थेराजा ने कहा- ICC ने एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप में मैच रेफरी इसलिए अपॉइंट किया, क्योंकि वो टीम इंडिया के परमानेंट फिक्सर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के 90 मैच ऑफिशिएट किए हैं। राजा ने कहा- ICC के खिलाफ ये हमारी जीत है। ये अच्छी बात है कि हमने बायकॉट का फैसला नहीं किया, क्योंकि ये इमोश्नल डिसीजन होता और इसके हमारे मुल्क में क्रिकेट तबाह हो जाती।

