हम नहीं चाहते गिल खुद को साबित करते रहें: असिस्टेंट कोच बोले- शुभमन को IPL जैसे एग्रेसिव माइंड से खेलने की जरूरत
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेटे का कहना है कि शुभमन गिल T20 क्रिकेट में जरूरत से ज्यादा दबाव ले रहे हैं। वह अपनी जगह साबित करने के चक्कर में थोड़ा प्रेशर में खेल रहे हैं, जबकि टीम चाहती है कि वह IPL की तरह खुलकर बल्लेबाजी करें।
T20I में गिल फ्लॉप
भारत के युवा ओपनर गिल ने एशिया कप से T20 टीम में वापसी की थी। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए बेहतरीन परफॉर्मेंस किया था। इसी वजह से उन्हें दोबारा T20 में मौका दिया गया। लेकिन वापसी के बाद से वे अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं और ज्यादा रन भी नहीं बना पा रहे हैं। इस वजह से उन पर सवाल उठने लगे हैं, खासकर T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले।
असिस्टेंट कोच टेन डोशेटे का बयान
टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल के परफॉर्मेंस पर बात की। उनका कहना है कि गिल प्रदर्शन की टेंशन में बहुत 'दबाव' लेकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड में कप्तानी करते समय उन्होंने बहुत अच्छा किया था और वे उस जिम्मेदारी को T20 में भी लेकर आ गए।
वो अपनी जगह साबित करने की कोशिश में थोड़ा ज्यादा सोचने लगे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि वह वैसे ही खेलें जैसे IPL में खेलते हैं वैसे ही खुलकर और बिना दबाव खेले हम उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा करते हैं।

कोच ने यह भी कहा कि यह बात भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी लागू होती है, जो पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं। सूर्या बल्लेबाजी क्रम में नंबर तीन पर खेलते हैं। जहां टीम को उनसे लगातार एग्रेसिव खेल की उम्मीद रहती है। टेन डोशेटे के मुताबिक सूर्या की काबिलियत पर भी टीम को पूरा भरोसा है और दो–तीन मैचों की खराब फॉर्म से कोई बहुत बडी बात नही हैं।
बॉलर्स का दिन नहीं था
कोच ने आगे कहा-अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दोनों ही काफी रन दिए।खासतौर पर अर्शदीप ने एक ही ओवर में 7 वाइड फेंक दीं और पहले बाॅल पर सिक्स लगने के बाद अपनी लाइन-लेंथ से भटक गए। कोच ने कहा कि गेंदबाजों का यह बस एक खराब दिन था। अगले मैच में वापसी करेगे। टीम की प्लानिंग से गेंदबाज जल्दी हट गए, जो नहीं होना चाहिए था।
अपनी प्लानिंग पर टिके रहना जरूरी है। हम इस पर काम करेंगे। अक्सर देखा गया है कि हाल के मैचों में भारत की शुरुआत कमजोर रही है और टीम शुरुआती ओवरों में ही 2–3 विकेट खो देती है। इसी वजह से टीम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा रही है। उदाहरण के तौर पर अक्षर पटेल को पहले मैच में नंबर 5 और दूसरे में नंबर 3 पर भेजा गया।

T20I वर्ल्ड कप से पहले 8-9 मैच
टेन डोशेटे आखिर में कहा-वर्ल्ड कप से पहले हमारे पास 8–9 मैच और हैं। इसमें हम देखना चाहते हैं कि कौन-सा कॉम्बिनेशन हमारे लिए सबसे अच्छा रहेगा। अगर शुरुआत में विकेट जल्दी गिरते हैं,मिडिल ऑर्डर मजबूत होना जरूरी है।
वर्ल्ड कप में पहला मैच अमेरिका से
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। यह मैच 7 फरवरी को होगा। यह T20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग डे भी होगा।
इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होगा। इसके बाद IND-PAK 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।

