I Love You Shubman : WI के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान स्टैंड्स से लड़की का मैसेज; टीम इंडिया के कप्तान की इस मैच में सेंचुरी
Published:
2 min read

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 129 रन बनाए।और गिल का इस साल यह बतौर कप्तान 5वी सेंचुरी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक दिलचस्प नजारा देखने मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में शतक लगाया। उनकी पारी के दौरान स्टेडियम में एक लड़की ने I Love You Shubman की तख्ती दिखाकर मीडिया अटेंशन हासिल कर लिया। यह पल कैमरे में कैद हुआ और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गिल ने पहली पारी में 129 रन बनाए।
पहली पारी का किस्सा
भारत की पहली पारी चल रही थी। गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर थे, तभी टीवी कैमरों ने दर्शकों की भीड़ में एक लड़की को दिखाया, जिसके हाथ में एक पोस्टर था, इस पर लिखा था love you Shubman जैसे ही ये टीवी पर आया, कुछ ही मिनटों में ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। I LoveYouShubham ट्रेंड करने लगा और लोग तरह-तरह के मीम्स बनाने लगे।
129 रन की नाबाद पारी
गिल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 129 रन बनाए। इस पारी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने में एमएस धोनी की बराबरी कर ली। यही नहीं, उन्होंने विराट कोहली के एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर 5 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है।गिल की यह पारी 196 बाॅल में आई। इसमें उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। जैसे ही ध्रुव जुरेल आउट हुए, गिल ने पारी घोषित कर दी।

