गिल T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर: अगरकर बोले- बैटिंग कॉम्बिनेशन प्रॉपर चाहिए, किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं
Published:
2 min read

भारतीय T20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को T20 वर्ल्ड कप 2024 की 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी ने T20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को T20 वर्ल्ड कप 2026 की 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया। हालिया खराब फॉर्म और चोटों के कारण सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी। इसके साथ ही ईशान किशन को टीम मे शामिल किया गया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 571 रन बनाए।
गिल अच्छे प्लेयर
BCCI के चीफ सिलेक्टर अगरकर ने कहा- गिल को बाहर करने की वजह कॉम्बिनेशन है। टीम मैनेजमेंट ने सोचा कि अगर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में खेलता है तो टीम को बल्लेबाजी में संतुलन मिलता है। इस वजह से जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली सकी। गिल एक अच्छे खिलाड़ी हैं। हालांकि, हाल में उनके T20 मैचों में स्कोर बहुत कम रहे हैं। इसके अलावा वो चोट से भी जूझ रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी गर्दन में चोट लगी थी, जिससे उन्हें ODI सीरीज से बाहर रहना पड़ा।
अगरकर ने कहा- टीम में सिर्फ 15 खिलाड़ी ही चुने जा सकते हैं। इसलिए किसी न किसी खिलाड़ी को बाहर होना ही पड़ता है। इस बार टीम में विकल्प के हिसाब से गिल को टीम से बाहर रखा गया। यह किसी के खेल का सवाल नहीं है। यह सिर्फ टीम का और रणनीति का हिस्सा है।

ईशान टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं
अगरकर ने ईशान किशन को टीम में शामिल करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा- ईशान टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और उनका फॉर्म बहुत अच्छा है। इसके अलावा, विकेटकीपर को टॉप पर रखने से टीम को एक मनोबल मिलता है। इसलिए ईशान को चुना। उन्होंने हाल ही में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
ईशान ने अपने राज्य झारखंड को पहली बार यह खिताब दिलाया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 571 रन बनाए। यही कारण है कि सिलेक्टर ने उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह दी।


