हिटमैन के रनआउट पर गिल बोले : 'रोहित भाई ने रिप्ले देखा और कहा सब ठीक है'; इंडिया ने पहला ODI 7 विकेट से जीता
Published: Updated:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने अफगानिस्तान को पहले ODI में 7 विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच रन लेने में गलतफहमी हुई। इसके कारण रोहित रनआउट हो गए। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने इस इंसिडेंट पर रिएक्शन दिया।
क्या बोले गिल?
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा- रोहित ने रिप्ले देखा और कहा कि सब ठीक है। रनिंग में हुई गलतफहमी के बावजूद ड्रेसिंग रूम में रोहित भाई ने कोई नाराजगी नहीं दिखाई। पिछली बार जब हमने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खेली थी, तब भी वह रनआउट हुए थे।

कैसे हुए रनआउट?
195 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े। दूसरी ओर शुभमन गिल ने रन लेने से मना कर दिया। तब तक रोहित काफी आगे निकल चुके थे। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने थ्रो किया। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने बेल्स उड़ा दीं। रोहित को पवेलियन लौटना पड़ा।
गिल ने जीत दिलाई
रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 66 बॉल पर नाबाद 84 रन बनाए। भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई।

पहले भी हो चुकी है ऐसी गलती
रोहित और गिल के बीच रन लेने में गलतफहमी पहले भी देखने को मिल चुकी है। जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली T20 में भी इसी तरह की मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण रोहित डायमंड डक पर रनआउट हो गए थे। अब दोनों टीमें 17 जून को लखनऊ में दूसरे ODI में आमने-सामने होंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
हेड-टू-हेड में इंडिया बेस्ट: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा चोटिल; जानिए कब-कहां देख सकेंगे मैच, कम्पलीट मैच प्रीव्यू
सियालकोट में बनी वर्ल्ड कप 2026 की बॉल TRIONDA: पिछली 3 WC बॉल भी यहीं तैयार हुईं, जानिए इस बार की चार्ज होने वाली बॉल की खासियत
FIFA वर्ल्ड कप 2022 में 900 Kg मीट लेकर पहुंची थी टीम: उसी साल मेसी की लीडरशिप में चैम्पियन बनी, जानें अर्जेंटीना का ट्रेडिशनल बारबेक्यू कल्चर
रोबो डॉग और रेफरी के बॉडी कैम: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में और क्या नया, अनदेखा या अनजाना; ग्राफिक्स से समझिए

