टीम इंडिया वॉर्म-अप टेस्ट 6 विकेट से जीती: गिल पूरी तरह फिट, पडिक्कल का नंबर-3 पर दावा; सिराज ने एक ओवर में 3 सिक्स लगाए
Published: Updated:
4 min read

मोहम्मद सिराज ने 3 सिक्स लगाकर टीम को जीत दिला दी। वह 15 बॉल में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में 6 विकेट से जीत के साथ टीम इंडिया ने पहले टेस्ट से पहले अपनी तैयारी मजबूत कर ली है। कप्तान शुभमन गिल भी पूरी तरह फिट नजर आए। फिंगर इंजरी की वजह से वह मैच के शुरुआती 2 दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 के लिए अपना दावा मजबूत किया। मोहम्मद सिराज ने बैटिंग में एक ओवर में 3 सिक्स लगाया। वॉर्म-अप मैच के बाद पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है।
वॉर्म-अप मैच में 44 रन
गिल ने मैच के आखिरी दिन वापसी की। उन्होंने 54 बॉल में 44 रन बनाए। उनकी बैटिंग के बाद बहुतुले ने कहा कि गिल पूरी तरह फिट हैं और पहले टेस्ट के लिए रेडी हैं। उन्होंने कहा कि गिल लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। वॉर्म-अप मैच में उनकी बैटिंग देखकर साफ है कि फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है।
टीम इंडिया की जीत
वॉर्म-अप मैच के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। टीम इंडिया ने 3 दिन के वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI को 6 विकेट से हराया। भारत को 207 रन का टारगेट मिला था। आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। तब मोहम्मद सिराज ने लगातार 3 सिक्स लगाकर टीम को जीत दिला दी। वह 15 बॉल में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
यशस्वी जायसवाल ने 61 रन बनाए। गिल ने 44 रन की इनिंग खेली। देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में नाबाद 142 रन बनाए और 18 चौके लगाए। रवींद्र जडेजा ने 63 रन की पारी खेली।
पडिक्कल का नंबर-3 के लिए दावा
साई सुदर्शन इंजरी की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में पडिक्कल ने अपने 142 रन के साथ नंबर-3 के लिए दावा किया। उन्होंने पेसर्स और स्पिनर्स, दोनों के खिलाफ आसानी से रन बनाए। अब उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखना आसान नहीं होगा।
पंत का शॉट सिलेक्शन गलत
ऋषभ पंत दोनों इनिंग्स में जल्दी आउट हो गए। दोनों बार वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे। उनका शॉट सिलेक्शन टीम मैनेजमेंट के लिए टेंशन है। ध्रुव जुरेल भी एक स्ट्रोंग ऑप्शन हैं। वॉर्म-अप मैच में पंत और जुरेल, दोनों ने अलग-अलग समय पर विकेटकीपिंग की।
गुरनूर का कमाल
दूसरे पेसर की रेस में गुरनूर बरार ने प्रसिद्ध कृष्णा पर प्रेशर बढ़ा दिया है। वॉर्म-अप मैच में गुरनूर ने अपनी शॉर्ट बॉल से बैटर्स को परेशान किया। उन्होंने बैट से भी 18 बॉल में 36 रन बनाए। इस पारी में 4 सिक्स शामिल रहे।
सितंबर में 3 सीरीज और एशियन गेम्स भी
भारतीय टीम को अगस्त में सिर्फ 2 टेस्ट ही खेलने हैं, लेकिन सितंबर में शेड्यूल काफी टाइट रहेगा। इस महीने भारतीय टीम 3 बाइलेटरल सीरीज और एशियन गेम्स खेलेगी। टाइट शेड्यूल का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सितंबर में इंडिया की 2 टीमें एक साथ अलग-अलग जगह खेलेंगी।
एक टी20 टीम होगी, जो एशियन गेम्स खेलेगी। दूसरी वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। दोनों टीम के कोच भी अलग होंगे। एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में गौतम गंभीर ही हेड कोच रहेंगे।
श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

