शुभमन गिल की कप्तानी में ODI सीरीज नहीं जीत सकता भारत: एरोन फिंच का प्रिडिक्शन- 2-1 से जीतेगा ऑस्ट्रेलिया
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।(फोटो क्रडिट@ShubmanGill)
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है। इस बार खास बात यह है कि टीम इंडिया की कप्तानी युवा बैटर शुभमन गिल करेंगे। वो पहली बार ODI में कप्तान कर कहे है। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का बड़ा बयान सामने आया है। फिंच का कहना कि यह एक शानदार सीरीज होगी, हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 2-1 से जीत सकता है।

विराट- रोहित की वापसी से मुकाबला मजेदार
फिंच ने एक इंटरव्यू में कहा- यह एक बहुत ही जबरदस्त सीरीज होगी।7 महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी से मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका ODI में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। भारत की टीम बहुत मजबूत है, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया 2-1 से यह सीरीज जीत सकता है। गिल ने पहले ही दिखा दिया है कि वह अच्छे लीडर हैं, खासकर टी20 और टेस्ट क्रिकेट में।
गिल को मिलेगा फायदा
फिच ने आगे कहा- इंग्लैंड के दौरे पर उनके पास सलाह देने वाला कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली उनके साथ होंगे, तो उन्हें मैदान पर और बाहर दोनों जगह सलाह लेने में आसानी होगी। यह उनके लिए बहुत एक प्लस पॉइंट होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 वनडे मैचों में 280 रन बनाए है। इसमें एक सेंचरी और एक फिफ्टी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक ही ODI खेला है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, केनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

