शुभमन गिल F1 रेस देखने पहुंचे: ब्रिटिश एक्टर इदरीस और एथलीट फराह से मिले; अगले हफ्ते इंग्लैंड में ODI सीरीज खेलेंगे
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 2026 फॉर्मूला-1 ब्रिटिश ग्रां प्री के दौरान सिल्वरस्टोन सर्किट का दौरा किया। दुनिया की सबसे मशहूर मोटर रेस में शामिल होकर उन्होंने रेस का रोमांच करीब से देखा और वहां का माहौल भी खूब एंजॉय किया।
गिल ने F1 ड्राइवर किमी एंटोनेली से मुलाकात की
इस दौरान गिल ने मर्सिडीज के युवा F1 ड्राइवर किमी एंटोनेली, ब्रिटेन के पूर्व धावक मो फराह और ब्रिटिश एक्टर डैमसन इदरीस से मुलाकात की। सभी के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सिल्वरस्टोन में मौजूद फैंस ने भी गिल का स्वागत किया। उन्होंने कई फैंस से मुलाकात की, उनके साथ फोटो खिंचवाई। क्रिकेट के मैदान के बाद गिल का यह अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया।

14 जुलाई से ODI सीरीज में नजर आएंगे
शुभमन गिल अगले हफ्ते होने वाली इंडिया Vs इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। तीन मैचों की इस सीरीज में गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक खेली जाएगी।


