श्रेयस 2 महीने के लिए क्रिकेट से दूर: स्प्लीन की इंजरी के चलते बाहर, 2026 T20I वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल
Published:
2 min read

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट लगी थी।
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान इंजरी हुई। फील्डिंग के दौरान उनका स्प्लीन (Spleen) फट गया, जिससे अंदरूनी खून बहने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए अच्छा ट्रीटमेंट किया। हालांकि उनकी हालात में सुधार है। श्रेयस अय्यर अब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। 2026 में टी 20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद कम है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक-अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनकी वापसी मुश्किल लग रही है, क्योंकि तब तक वह फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे। अगर वह न्यूजीलैंड सीरीज मिस करते हैं, तो उनकी अगली वापसी इंग्लैंड दौरे (जुलाई 2026) में हो सकती है।
क्या हुआ था श्रेयस को
दरअसल, अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के दोरे में रिब केज (पसलियों) में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ICU में एडमिट कराया गया था। सोमवार को उन्हें ICU से स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को अय्यर की दोबारा स्कैनिंग हुई। BCCI का कहना है कि जो रिपोर्ट आई, उसमें सुधार दिख रहा है। फिलहाल वे रिकवरी मोड पर हैं।

इंटरनल ब्लीडिंग से दिक्कत बढ़ी
श्रेयस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पीछे की तरफ भागते हुए कैच पकड़ा था। इसके बाद उनकी कोहनी और घुटना पसलियों से टकराया था। इसके बाद पसलियों में गंभीर चोट आई थी। उनकी बाईं पसली में चोट है। उनकी स्कैन और मेडिकल रिपोर्ट्स से इंटरनल ब्लीडिंग का पता लगा।
वापसी का इंतजार लंबा होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले माना जा रहा था कि श्रेयस तीन हफ्ते में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अब जो उनका हेल्थ स्टेटस आ रहा है, उससे लगता है कि यह इंतजार अब लंबा होगा। हालांकि कितना वक्त लगेगा यह बताना अभी मुश्किल होगा। इस बारे में बोर्ड ही अपडेट देगा। माना जा रहा है कि कम से कम एक हफ्ते तो अभी उन्हें सिडनी के हॉस्पिटल में ही रहना होगा। इसके बाद वह भारत लौटेंगे और रिकवरी करेंगे।

