श्रेयस अय्यर इंडिया के बेस्ट कप्तान बनेंगे: बहन श्रेष्ठा का बयान वायरल, कहा- सचिन, कोहली, रोहित और गिल भी कई मैच हारे
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है। कप्तानी संभालने के बाद अय्यर ने एक भी मैच नहीं जीता है। इस दौरान 5 मैच खेले, जिसमें से 4 हारे और एक बेनतीजा रहा है। इसके चलते अय्यर की काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच उनकी बहन श्रेष्ठा ने उनका सपोर्ट किया है।
श्रेष्ठा ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब दुनिया कहेगी कि श्रेयस भारतीय टीम के बेस्ट कैप्टन हैं। लगातार मिल रही शिकस्त को लेकर श्रेष्ठा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी मैच हारे हैं।
श्रेयस के पास टीम को देने के लिए काफी कुछ है
Filmygyan को दिए इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने कहा- शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे लीजेंड्स ने भी काफी सारे मैच हारे हैं। तुम अगर श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर... ही बोलते रहोगे तो आपको उससे कुछ प्रोब्लम है।
श्रेष्ठा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि वह शानदार और एक अलग ही व्यक्ति है। उनके पास टीम को देने के लिए काफी कुछ है। वो समय भी बहुत जल्दी आने वाला है, जब सभी कहेंगे कि श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के बेस्ट कैप्टन हैं।
आयरलैंड ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया
दरअसल, श्रेयस को हाल ही में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया है। आयरलैंड दौरे पर उनकी पहली सीरीज रही, जिसमें टीम इंडिया को 0-2 के क्लीन स्वीप से हार मिली। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 की सीरीज के शुरुआती 3 में से 2 मैच गंवा दिए। एक मैच बेनतीजा रहा।
गिल का कप्तानी रिकॉर्ड
शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने बतौर कप्तानी अपनी पहली टी20 सीरीज के 5 में से 4 मैच जीते थे। इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से बराबर की थी। फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। गिल ने अब तक 23 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की, जिसमें से 14 जीते और 8 हारे हैं। 1 मैच ड्रॉ रहा।

